Haryana Crime: हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या, 15-20 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

On: August 21, 2026 4:51 AM
Follow Us:

Haryana Crime: हिसार अदालत परिसर के मुख्य गेट के सामने गुरुवार दोपहर करीब पौने तीन बजे ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। दो हथियारबंद हमलावरों ने थुराना गांव निवासी गैंगस्टर विनोद काणा पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से विनोद काणा की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अचानक हुआ हमला

प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट सुखदीप के मुताबिक, दोपहर के समय वकील और अन्य लोग खाना खाकर वापस अदालत परिसर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। हमलावरों ने करीब 30 सेकंड में 15 से 20 राउंड फायर किए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सबसे पहले कोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में विनोद काणा पर गोली चलाई। इसके बाद वह जान बचाने के लिए भागा, लेकिन हमलावर उसका पीछा करते हुए मुख्य गेट तक पहुंच गए। वहां उन्होंने विनोद काणा पर लगातार गोलियां चलाईं। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने किया दो हमलावरों को गिरफ्तार 

वारदात के बाद पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दो हमलावरों में से एक को मौके पर ही पकड़ लिया। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों हमलावरों के कुख्यात पानू गैंग से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। पुलिस को आशंका है कि गैंगवार और पुरानी रंजिश के चलते विनोद काणा की हत्या की गई। हालांकि, हत्या की सही वजह का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।

फरार हमलावर की तलाश कर रही पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ अदालत परिसर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। जिले के सभी नाकों पर वायरलेस संदेश भेजकर वाहनों की जांच और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। विनोद काणा थुराना गांव का रहने वाला था और हिसार पुलिस के रिकॉर्ड में मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और जानलेवा हमले समेत करीब 31 से 32 गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि विनोद काणा पर पूर्व मंत्री और विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या का भी आरोप था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार हमलावर की तलाश की जा रही है।

हरियाणा के पलवल में दहेज के लिए मां और डेढ़ माह के मासूम बेट 87858 Also read: हरियाणा के पलवल में दहेज के लिए मां और डेढ़ माह के मासूम बेटे की हत्या, पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 124 करोड़ से बन रहा गुरु रविदास धाम, CM सैनी ने दी बड़ी जानकारी

हरियाणा के ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प, आदि बद्री और लोहगढ़-भगवानपुर के विकास को गति

Haryana News: प्रॉपर्टी ID को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा निर्देश, PID से जुड़ी समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के आदेश

हरियाणा के जींद में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 11 करोड़ की हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, शिकायतकर्ता पर लाठी-डंडों से हमला

Haryana News: शिक्षा मंत्री ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद