Haryana Crime News: चेकअप के नाम पर डॉक्टर की हैवानियत, महिला से उतरवाए कपड़े

On: April 22, 2026 12:05 AM
Follow Us:

Haryana Crime News: डॉक्टर को भगवान माना जाता है लेकिन हरियाणा के अंबाला जिले में एक ऐसी घटना हुई है जिसे डॉक्टर के ऊपर सवाल खड़ा कर दिया है। अंबाला जिले के पंजोखरा थाना क्षेत्र के गांव में बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां इलाज के लिए आई एक महिला ने डॉक्टर के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसके कमर से लेकर पैरों तक में तेज दर्द की समस्या है और वह उपचार के लिए 15 अप्रैल को डॉक्टर के पास गई थी।

महिला ने बताया कि डॉक्टर ने पहले दिन सामान्य जांच का भरोसा दिया और बाद में दवाई देने के बहाने उसे अलग कमरे में ले गया और उसके गुप्तांग को टच करने लगा। महिला के मुताबिक वह कुछ समझ पाती इसके पहले ही डॉक्टर उसके साथ अश्लील हरकत शुरु कर दिया।

पीड़ित महिला ने जब इसका विरोध किया और शोर मचाया तो डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। महिला किसी भी तरह हिम्मत जुटाकर उस कमरे से बाहर निकल गई। महिला ने आरोप लगाया है कि इस बात का जांच होना चाहिए कि वह डॉक्टर भी है कि नहीं। इस घटना ने डॉक्टर के ऊपर एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।

पंजोखरा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।यह घटना एक बार फिर से चिकित्सा जैसे संवेदनशील पेशे में भरोसे को झकझोरने वाली साबित हुई है। इस घटना के वजह से लोगों में डर देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वजन घटाने के नाम पर ठगी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

हरियाणा के कई जिलों में अगले तीन घंटे बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-जींद पर ट्रायल पूरा, 120 kmph की रफ्तार से लगाई दौड़; PM मोदी जल्द करेंगे लॉन्च

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट