हरियाणा सरकार ने ड्रोन के इस्तेमाल पर 25 मई तक प्रतिबंध लगाया, जानें अब क्या है वजह?

On: May 14, 2025 2:12 AM
Follow Us:
हरियाणा सरकार ने ड्रोन के इस्तेमाल पर 25 मई तक प्रतिबंध लगाया, जानें अब क्या है वजह?

हरियाणा सरकार ने राज्य में मानव रहित वाहनों (यूएवी) या ड्रोन के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से 25 मई तक प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है, खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए। इस कदम की जानकारी राज्य के गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने मंगलवार को दी।


प्रतिबंध की वजह क्या है?

सुमिता मिश्रा ने बताया कि यह एहतियाती कदम संभावित खतरों से निपटने और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी किए गए एक आधिकारिक पत्र में, यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी उपायुक्तों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को स्थानीय इलाकों में ड्रोन की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।


कुछ एजेंसियों को छूट

हालांकि, इस प्रतिबंध से कुछ विशेष एजेंसियों को छूट दी गई है। इन एजेंसियों में शामिल हैं:

ये एजेंसियां अपने आधिकारिक कार्यों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर सकेंगी, जिससे राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की अड़चन न आए।


ड्रोन की गतिविधियों पर निगरानी

सुमिता मिश्रा ने सभी पुलिस इकाइयों और स्थानीय प्राधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में ड्रोन की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी जानी चाहिए ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।


भारत की जीत के बाद सुरक्षा सख्त

यह फैसला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद की सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में तनाव बढ़ा था, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी सैन्य कार्रवाई की थी। सीजफायर लागू होने के बाद शांति बनी है, लेकिन पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू कर दिए थे।

भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह कर, पाकिस्तान द्वारा किए गए हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस संदर्भ में हरियाणा सरकार ने राज्य में ड्रोन की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

चंडीगढ़ में नामी डॉक्टर की बेटी ने थार से 4 बाइकों को रौंदा, लोगों को देने लगी गालियां, शराब के नशे में थी धुत्त

हरियाणा में IDFC  बैंक में 645 करोड़ रुपये के घोटाले में चंडीगढ़, मोहाली समेत 14 ठिकानों पर ED की रेड

सोनीपत में सही ढंग से सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों का ऐसा प्रदर्शन देखकर सब हैरान, अधिकारी के दफ्तर में खाली कुर्सी की उतारी आरती

हिसार में जतिन हत्याकांड में पत्नी आशा भी गिरफ्तार, अश्वनी के साथ मिलकर ऐसे रची साजिश, गाड़ी के क्लेम का बहाना बनाया था

गुरुग्राम के MG रोड पर फुट ओवरब्रिज और सिकंदरपुर में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, GMDA ने शुरू की कवायद, सड़क पर उतरे MD मीणा

IMD Alert Weather Today: 17 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों में यलो अलर्ट | State