Last Updated:
रोहतक पीजीआई के डॉक्टरों ने जींद के राहुल का तीसरी बार सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर इतिहास रचा है. राहुल को उनके छोटे भाई अजय ने अपनी किडनी दान की है. इससे पहले राहुल का दो बार ट्रांसप्लांट हुआ था.
रोहतक में पीजीआई में तीसरी बार हुआ युवक का किडनी ट्रांसप्लांट.
रोहतक पीजीआई ने पहली बार किडनी की तीसरी सर्जरी की भास्कर न्यूज रोहतक. शादी के महज तीन महीने बाद ही राहुल की दोनों किडनियां फेल हो गई. लेकिन परिवार ने उन्हें बचाने के लिए हार नहीं मानी. मामला हरियाणा के जींद जिले का है, जहां पर एक युवक का अब तीसरा बार किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है और उसे तीसरी बार नई जिंदगी मिली है. पीजीआई रोहतक के डॉक्टरों ने तीसरी बार युवक का किडनी ट्रांसप्लांट किया और इतिहास रचा.
जानकारी के अनुसार, यह पहली बार है कि किसी मरीज का तीन बार किडनी ट्रांसप्लांट हुआ हो. इससे पहले पीजीआई के इतिहास में अधिकतम दो बार ही ऐसा ट्रांसप्लांट हुआ था.
बताया जा रहा है कि जींद के 41 वर्षीय राहुल को उनके छोटे भाई अजय ने किडनी दी. राहुल की पत्नी ने बताया कि साल 2007 में दोनों की शादी हुई थी और उस दौरान राहुल 22 साल के थे. फिर अचानक उनकी दोनों किडनियां खराब हो गई.
साल 2007 में राहुल को किडनी की समस्या के दौरान मां सोना देवी ने अपनी किडनी दान दी और बेटे का जीवन बचाया. हालांकि, मां की किडनी भी 6-7 महीने ही चल पाई और फिर दो साल तक राहुल को डाय़लिसिस करवाना पडा.
फिर पति ने पति की जान बचान के लिए किडनी देने का फैसला किया और साल 2009 में नीलम की दान किडनी से दूसरी बार राहुल का ट्रांसप्लांट हुआ. हालांकि, इसके बाद राहुल करीब 14 साल तक सेहतमंद रहते हुए सामान्य जिंदगी जीते रहे. हालांकि, 2024 में पत्नी की दान किडनी भी खराब हो गई और दोबारा डायलिसिस शुरू किया गया.
तीसरी बार भाई बना सहारा
बताया जा रहा है कि अबकी बार राहुल की तबीयत अधिक खराब होने लगी तो छोटे भाई अजय ने भाई को किडनी देने का फैसला किया और तीसरी बार भाई की किडनी राहुल को लगाई गई है. फिलहाल, अजय और राहुल दोनों डॉक्टरों की निगरानी में है. बताया जा रहा है कि पहले दो ट्रांसप्लांट मोहाली में हुए थे और तीसरा ट्रांसप्लाइंट पीजीआई रोहतक में किया गया है. बुधवार को पीजीआई में सर्जन डॉ. विवेक ठाकुर और डॉ. गौरव पांडे ने राहुल की 6 घंटे तक सर्जरी की.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…












