- 22 टूरिस्ट काम्प्लेक्सों पर होगा होली कार्यक्रमों का आयोजन
Haryana, (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़: हरियाणा के विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा 28 फरवरी से शुरू किए जा रहे पांच दिवसीय रंगोत्सव 2026 की आज लांचिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस दफा पहली बार पर्यटन विभाग के टूरिस्ट काम्प्लेक्स होली के रंगों में सराबोर होंगे और आमजन, परिवार, कॉरपोरेट, आरडब्ल्यूए, एसोसिएशन इसका आनंद उठा सकेंगे। अरविंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) के नेतृत्व में पर्यटन विभाग निरंतर आमजन को जोड़ने के लिए नई पहलें कर रहा है।
रंगोत्सव 2026 के पोस्टर का लांच किया
विरासत व पर्यटन मंत्री ने हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक पार्थ गुप्ता व महाप्रबंधक ममता शर्मा की मौजूदगी में रंगोत्सव 2026 के पोस्टर को लांच किया। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी से 4 मार्च तक हरियाणा पर्यटन निगम प्रदेश में 22 टूरिस्ट काम्प्लेक्सों पर होली कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। उन्होंने बताया कि गुरूग्राम, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, रोहतक और पंचकूला जोन के टूरिस्ट काम्प्लेक्सों में आयोजन की तैयारी कर ली गई हैं।
होली पर कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई
कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने बताया कि रंगोत्सव 2026 में प्रतिदिन डीजे, हरियाणवी कलाकारों की प्रस्तुति, रेन डांस जोन, आर्गेनिक कलर जोन, किड्स प्ले जोन, पारंपरिक होली पर लोक कला अनुसार फाग व रागनी का भी आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में पर्यटन विभाग द्वारा सूरजकुंड में अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव, दीवाली मेला, पिंजौर में मैंगो मेला और बैसाखी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस बार होली पर कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई है, ताकि आमजन इन आयोजनों में संगीत, नृत्य और खान-पान का लुत्फ उठा सकें।
इन जगहों पर होंगे आयोजन
हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक पार्थ गुप्ता ने बताया कि सूरजकुंड टूरिस्ट काम्प्लेक्स, बडख़ल लेक मोटल, अरावली गोल्फ कोर्स, मैगपाई टूरिस्ट काम्प्लेक्स, राजा नाहर सिंह टूरिस्ट काम्प्लेक्स, बारबेट टूरिस्ट काम्प्लेक्स सोहना, सरस टूरिस्ट काम्प्लेक्स दमदमा, डबचिक टूरिस्ट काम्प्लेक्स होडल, गौरैया टूरिस्ट काम्प्लेक्स बहादुरगढ़, जँगल बाबलर टूरिस्ट काम्प्लेक्स धारूहेड़ा, सैंडपाइपर टूरिस्ट काम्प्लेक्स रेवाड़ी, यादवेंद्र गार्डन पिंजौर, मोरनी टूरिस्ट काम्प्लेक्स मोरनी, किंगफिशर टूरिस्ट रिजॉर्ट अंबाला, पैराकीट टूरिस्ट काम्प्लेक्स पीपली, कर्ण लेक टूरिस्ट काम्प्लेक्स व ओएसिस फास्ट फूड करनाल, एथनिक इंडिया राई, तिलियार टूरिस्ट रिजॉर्ट रोहतक, बया टूरिस्ट रिजॉर्ट भिवानी में आयोजन होंगे।
ये भी पढ़ें : Haryana Congress: मनरेगा में बीजेपी सरकार के बदलावों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन












