Haryana: हरियाणा में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

On: April 3, 2026 1:08 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम के उद्योग विहार क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना Kapashera Border के पास स्थित उद्योग विहार फेज-1 में हुई, जहां एक फैक्ट्री के बेसमेंट से आग की शुरुआत हुई और देखते ही देखते लपटें तेजी से फैलने लगीं।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि आग रूबटेक मैक प्लॉट नंबर 896 स्थित फैक्ट्री में लगी, जहां बेसमेंट में कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगते ही कई कर्मचारी समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन अंदर दो महिला और तीन पुरुष कर्मचारी फंस गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने बिल्डिंग का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला। सभी पांचों कर्मचारी बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें तुरंत नजदीकी Park Hospital में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि डॉक्टरों के अनुसार सभी की स्थिति अब खतरे से बाहर है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now