हरियाणा में चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने शीशा तोड़कर बचाई जान, NH-52 पर लगा लंबा जाम

On: October 26, 2025 4:12 PM
Follow Us:
हरियाणा में चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने शीशा तोड़कर बचाई जान

हरियाणा के भिवानी जिले में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब नेशनल हाईवे-52 पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि कार चला रहे युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी का शीशा तोड़ा और बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। हालांकि, इस प्रयास में वह कई जगहों से झुलस गया।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना भिवानी जिले के सिवानी मंडी के पास गांव लीलस में हुई। पनिहार निवासी घनश्याम अपनी कार से कहीं जा रहा था, तभी अचानक कार में आग लग गई। आग लगते ही कार के दरवाजे ऑटो-लॉक हो गए, जिससे घनश्याम अंदर फंस गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उसने हिम्मत नहीं हारी और कार का शीशा तोड़कर बाहर छलांग लगा दी।

युवक अस्पताल में भर्ती, हाईवे पर लगा जाम

आग की लपटों के कारण घनश्याम का शरीर आगे से काफी झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सिवानी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

इस घटना के कारण NH-52 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है, लेकिन असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में एक साथ 3 पुलिस कर्मी निलंबित, शराब को करना था नष्ट लेकिन बाहरी व्यक्तियों की मदद से उसे बाजार में बेच दिया

सोनीपत के खरखौदा में महिला पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, रोहतक ACB की बड़ी कार्रवाई

Haryana Railway News, Rohtak Meham Hansi Rail Line, Hisar Railway Update, Superfast Train Haryana, Indian Railways News, Hisar to Delhi Train, Indore Delhi Superfast Train, Haryana Rail Connectivity,हरियाणा

हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोहतक-महम-हांसी रेल ट्रैक पर पहली बार दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, समान सैलरी देने का आदेश, 6% ब्याज सहित मिलेगा बकाया वेतन

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?