हरियाणा में 21 HPS अधिकारी जल्द बनेंगे IPS, DPC बैठक में इन नामों पर लगी मुहर

On: May 11, 2026 3:36 PM
Follow Us:
  • हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के 21 अधिकारियों को जल्द भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन मिल सकता है। इसके लिए डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक में 29 HPS अधिकारियों के नामों पर चर्चा हुई, जिनमें से 21 नामों पर सहमति बन गई है।

हालांकि, 2 अधिकारियों – सुमेर सिंह और तान्या सिंह – का प्रमोशन फिलहाल प्रोविजनल रखने का फैसला लिया गया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई लंबित होने के कारण उनकी सीटें रिजर्व रखी जाएंगी।

मुख्य सचिव ने क्या कहा

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के अनुसार, अब इस प्रमोशन प्रक्रिया को लेकर UPSC को पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद अंतिम मंजूरी मिलने पर अधिकारियों को IPS कैडर में शामिल किया जाएगा।

बताया गया है कि सुमेर सिंह का नाम 4 अलग-अलग चयन सूचियों में शामिल है। यदि एक सूची में प्रमोशन नहीं हो पाता, तो अगली सूची में उनके नाम पर विचार किया जा सकता है।

इन अधिकारियों का प्रमोशन प्रोविजनल

  • सुमेर सिंह
  • तान्या सिंह

दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच लंबित है। इसके अलावा तान्या सिंह को लेकर सरकार की ओर से सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र भी जारी नहीं किया गया है। नियमों के अनुसार, उनकी सीटें 31 दिसंबर तक रिजर्व रखी जाएंगी।

किस चयन सूची में किन अधिकारियों के नाम

चयन सूची-2020

5 पदों के लिए इन अधिकारियों के नाम शामिल हैं:

  • राजीव देशवाल
  • सुमेर सिंह
  • मुकेश कुमार
  • सुरेश कुमार
  • वीरेंद्र सिंह

चयन सूची-2021

4 पदों के लिए नाम:

  • सुमेर सिंह
  • कृष्ण कुमार
  • धर्मबीर सिंह
  • बलजिंद्र सिंह
  • जयबीर सिंह

चयन सूची-2022

4 पदों के लिए नाम:

  • सुमेर सिंह
  • ध्यान सिंह पूनिया
  • Rajkumar वालिया
  • ताहिर हुसैन
  • राजेश कुमार

चयन सूची-2023

1 पद के लिए नाम:

  • सुमेर सिंह
  • रविंद्र कुमार

चयन सूची-2024

4 पदों के लिए नाम:

  • सुमेर सिंह
  • नरेंद्र सिंह
  • विजय सिंह
  • सिद्धार्थ डांडा

चयन सूची-2025

4 पदों के लिए नाम:

  • ममता खरब
  • तान्या सिंह
  • करन गोयल
  • संदीप कुमार

जल्द पूरी हो सकती है प्रक्रिया

सूत्रों के अनुसार, UPSC से मंजूरी मिलने के बाद प्रमोशन प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा सकती है। इससे हरियाणा पुलिस विभाग में कई वरिष्ठ अधिकारियों को बड़ा प्रशासनिक दायित्व मिलेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now