Haryana News: रोहतक में छठ पूजा के दौरान मारपीट और चाकूबाजी में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

On: November 17, 2026 8:51 AM
Follow Us:

Rohtak Murder: हरियाणा के रोहतक में पूर्वांचल एकता सेवा समिति के बैनर तले पिछले 13 सालों से बहुत ही धूमधाम के साथ छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा था। समिति के प्रधान संजीव सिंह ने बताया कि इस बार आयोजन के दौरान कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंच गए और आपसी कहासुनी के बाद चाकुओं से हमला कर दिया।

यह पूरी घटना दो अलग-अलग जगहों पर हुई, जिसमें एक घटना पांच नंबर घाट के पास और दूसरी घटना दूसरे स्थान पर घटी। इस चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि पीजीआई में भर्ती दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों और घायलों में विक्रम, विक्की और विनय (चाचा के लड़के) शामिल हैं, जो एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में इस हिंसक झड़प का शिकार हो गए। विक्रम की इस घटना में मृत्यु हो गई है, जबकि विक्की और विनय घायल अवस्था में हैं।

संजीव सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले ही एसडीएम साहब से मिलकर इस बात की आशंका जताई थी कि कुछ शराबी किस्म के लोग पूजा में खलल डाल सकते हैं और चाकू लेकर घूम सकते हैं, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएँ । वही उस दौरान वहां मौजूद युवक ने बताया कि व्यक्ति जा रहा था और अचानक से उनकी टक्कर हुई टक्कर लगने के बाद थोड़ी सी बहस हुई और बहस  के चलते चाकू मार दिया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now