गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी पर देह व्यापार का रैकेट चलाने का आरोप, जांच के लिए एसआईटी गठित

On: November 17, 2026 8:38 AM
Follow Us:

Last Updated:

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय देह व्यापार गिरोह की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है. एनजीओ की शिकायत पर निदेशक समेत नौ लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं.

गुरुग्रामः रियल एस्टेट कंपनी पर देह व्यापार का रैकेट चलाने का आरोप, SIT गठितZoom

गुरुग्रामः मामले में कंपनी के निदेशक और उसके आठ सहयोगियों को नोटिस जारी किए गए हैं.

गुरुग्राम.  हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने शहर की रियल एस्टेट निजी कंपनी पर कथित तौर पर चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय देह व्यापार गिरोह की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. अधिकारी ने बताया कि मामले में कंपनी के निदेशक और उसके आठ सहयोगियों को नोटिस जारी किए गए हैं. इस मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त (उद्योग) यशवंत के नेतृत्व में की जा रही है. अधिकारी ने कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जा सकेगी.

पुलिस की यह कार्रवाई एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा सितंबर में कुछ सबूतों के साथ दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हुई है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि शहर में एक अंतरराष्ट्रीय देह व्यापार गिरोह संचालित किया जा रहा है, जहां रूस, ट्यूनीशिया और दुबई सहित कई विदेशी देशों की महिलाओं को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिलाओं को एक नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न देशों से लाया जाता था और कंपनी की अलग-अलग आवासीय सोसायटियों तथा उससे जुड़ी अन्य संपत्तियों में रखा जाता था, जहां उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता था. इसमें इनमें से कुछ महिलाओं की उम्र को लेकर भी चिंता जताई गई है, जिससे नाबालिगों के संभावित शोषण की आशंका जाहिर होती है.

एनजीओ ने लिखित शिकायत कुछ दिन पहले डीसीपी साउथ को दी थी. इसकी जांच एसीपी बादशाहपुर कर रहे थे. अब मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी में दर्ज एफआइआर के मामले में गठित एसआईइटी को सौंपी गई है.

गुरुग्राम के एनजीओ वंशनी फाउंडेशन की ओर से डीसीपी को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि रियल एस्टेट कंपनी की सोहना, भौंडसी और गुरुग्राम में टाउनशिप हैं और यह कपंनी गुरुग्राम में देह व्यापार चला रही है. शिकायत में कुछ सरकारी अधिकारियों की भी मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं. आरोप है कि गुरुग्राम के साथ-साथ अन्य जगहों पर भी संगठित तरीके से यह देह व्यापार चलाया जा रहा है. एनजीओ की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने अमरजीत बख्शी, कंवलजीत बख्शी, नूर बख्शी, सनम बख्शी, संजीत बख्शी, शिव बख्शी,  चिराग गहलोत, अशोक अग्रवाल, सौरभ भारद्वाज को जांच के शामिल होने के लिए नोटिस दिया है.

एनजीओ का आरोप है सेंट्रल पार्क ग्रुप की टाउनशिप, होटलों और आरोपितों से जुड़ी दूसरी प्रापर्टीज में दूसरे देशों से भी महिलाओं को ला रहे हैं. एनजीओ ने शिकायत में दावा किया कि आरोपितों पर पहले भी भोंडसी व सोहना थाने में धोखाधड़ी से संबंधित केस दर्ज हुए हैं. इस पर एसआइटी जांच कर रही है. शिकायत के बाद इसकी जांच एसीपी बादशाहपुर कर रहे थे. उन्होंने आरोपियों और एनजीओ को नोटिस जारी किए थे. एनजीओ से आरोप के प्रमाण मांगे गए थे. एनजीओ ने बताया कि सभी सुबूत पुलिस को सौंपे गए हैं. एसीपी बादशाहपुर कुलदीप कुमार का कहना है कि मामले की आगे की जांच एसआइटी को सौंपी गई है. एसआइटी धोखाधड़ी से संबंधित जांच कर रही है. अब इस मामले की जांच भी एसआइटी करेगी.

About the Author

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के पहले नार्को-टेरर केस में ATS की बड़ी कार्रवाई, दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार, पंचकूला के अलिफ लैला क्लब पर की थी फायरिंग

B.ED कर रही युवती 7 महीने से बच्चों को पढ़ा रही थी फ्री ट्यूशन, पुलिस ने पूछे सवाल- तब खुला असली राज

Hair Care : अच्छा तेल या महंगा शैंपू लगाने से नहीं रुकेगा बालों का झड़ना, शरीर की ये दो समस्याएं असली दुश्मन

2200 रुपये लेते हुए फंस गया पटवारी, ACB की टीम ने बिछाया ऐसा जाल, रंगे हाथों पकड़ा

पानीपत में राखी का रिश्ता भी हारा! बहन ने भाई की मौत के बाद आने से किया इनकार, वीडियो कॉल पर ही देखा अंतिम संस्कार

हरियाणाः रोहतक में छठ पूजा के दौरान तकरार में छोटे भाई की हत्या, घायल बड़ा भाई PGI में भर्ती