Last Updated:
Gurugram Latest News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां B.ed पास युवती फ्री में बच्चों को 7 महीने से ट्यूशन पढ़ा रही थी. मगर पुलिस ने जब ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर को पकड़ा तो कई चौंका देने वाले खुलासे हुए है.
बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के बहाने अपने पास बुलाती थीं. (सांकेतिक तस्वीर)
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में धर्मांतरण के लिए बच्चों को प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि एक निजी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत महिला अपनी तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर बच्चों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रही थी. मामला सेक्टर-56 थाना क्षेत्र के गांव घाटा का है, जहां पिछले करीब सात महीनों से फ्री ट्यूशन देने के बहाने बच्चों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया जा रहा था. पुलिस ने रेड कर चारों महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाएं सेक्टर-56 इलाके के स्लम एरिया में बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के बहाने अपने पास बुलाती थीं. आरोप है कि बच्चों को खाने-पीने की चीजें देने और पिकनिक पर घुमाने का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता था. पिछले करीब सात महीनों से गांव घाटा इलाके में यह गतिविधियां चल रही थीं. मामले की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-56 थाना पुलिस ने गांव घाटा में रेड की और चारों महिलाओं को मौके से काबू कर लिया.
आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित महिला आरोपित ललनपुई एक निजी कम्पनी में HR के पद पर कार्य करती है. आरोपित अशमिता चाहार एक हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के लिए स्वयं सेवक के रूप कार्य है. आरोपित राजकुमारी चाओबा सिंह एक निजी कम्पनी में लीड एनालिस्ट के पद पर कार्यरत है. आरोपित युवती सुमन ने बीते वर्ष ही ग्रेजुएशन की है और अभी बी.एड. के लिए तैयारी करती है. ये सभी करीब पिछले एक साल से शनिवार के दिन दिल्ली से गुरुग्राम में आकर बच्चों को शिक्षा व खाने-पीने की वस्तुएं देने के नाम पर निजी पाठशाला संचालित करते हुए उन्हें ईसाई धर्म अपनाने की प्रेरणा दे रही थी.
पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से सीसीटीवी कैमरा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार महिलाओं में एक निजी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है, जबकि अन्य महिलाओं में कोई लीड एनालिस्ट तो कोई निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती है. फिलहाल पुलिस चारों महिलाओं से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.
About the Author

Abhijeet Chauhan is a Sub-Editor in the editorial team of News18 Hindi Digital, part of the Network18 Group. He has been associated with News18 for nearly four years, having joined the organization through camp…












