Hair Care : अच्छा तेल या महंगा शैंपू लगाने से नहीं रुकेगा बालों का झड़ना, शरीर की ये दो समस्याएं असली दुश्मन

On: November 16, 2026 10:30 PM
Follow Us:

Last Updated:

Hair Care Tips : कम उम्र में तेजी से बाल झड़ रहे हैं. क्या आपके साथ भी यही हो रहा. महंगे शैंपू और तेल लगाने के बाद भी फायदा नहीं मिल रहा. परेशान होने की जरूरत नहीं है. लोकल 18 से फरीदाबाद के आयुष चिकित्सक डॉ. चेतन शर्मा बताते हैं कि खराब पाचन और बढ़ता तनाव बाल झड़ने के दो बड़े कारण हो सकते हैं. डॉ. चेतन कहते हैं कि उनके पास बड़ी संख्या में ऐसे मरीज आते हैं, जो लगातार बाल झड़ने, उनके पतले होने और कमजोर होने की शिकायत करते हैं. लोग बालों की देखभाल के लिए अच्छे शैंपू और तेल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार शरीर की अंदरूनी समस्याओं पर ध्यान नहीं देते.

फरीदाबाद. बाल झड़ने की समस्या अब केवल उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रह गई है. कम उम्र के युवक-युवतियां भी तेजी से बाल गिरने और उनके पतले होने से परेशान हैं. कई लोग महंगे शैंपू, तेल और अलग-अलग हेयर केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें राहत नहीं मिलती. आयुर्वेद के अनुसार, बालों की सेहत का संबंध केवल बाहरी देखभाल से नहीं, बल्कि शरीर के अंदरूनी स्वास्थ्य से भी जुड़ा होता है. सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद के आयुष चिकित्सक डॉ. चेतन शर्मा ने बाल झड़ने के पीछे पाचन खराब होने और तनाव को दो प्रमुख कारण बताया है. लोकल 18 से डॉ. चेतन कहते हैं कि उनके पास बड़ी संख्या में ऐसे मरीज आते हैं, जो लगातार बाल झड़ने, उनके पतले होने और कमजोर होने की शिकायत करते हैं. कई लोगों के बाल इतने कमजोर हो जाते हैं कि हाथ लगाने पर भी टूटकर गिरने लगते हैं. यह समस्या महिला और पुरुष दोनों में देखने को मिल रही है.

जब पाचन ठीक नहीं रहता

डॉ. चेतन के मुताबिक, लोग बालों की देखभाल के लिए अच्छे शैंपू और तेल का इस्तेमाल करते हैं. नियमित रूप से ऑयलिंग भी करते हैं, लेकिन कई बार शरीर की अंदरूनी समस्याओं पर ध्यान नहीं देते. इनमें सबसे महत्वपूर्ण पाचन तंत्र है. आयुर्वेद में पाचन का संबंध पित्त दोष से माना जाता है. जब पाचन ठीक नहीं रहता और पित्त असंतुलित हो जाता है, तो इसका असर बालों की सेहत पर भी पड़ सकता है. इसलिए बाल झड़ने की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों से उनके पाचन के बारे में भी जानकारी ली जाती है.

डॉ. चेतन बताते हैं कि बाल झड़ने का दूसरा बड़ा कारण तनाव है. आजकल लोगों की दिनचर्या में तनाव काफी बढ़ गया है. आयुर्वेद के अनुसार, अधिक तनाव लेने से शरीर में वात दोष बढ़ सकता है. इसका असर बालों पर पड़ता है. वे धीरे-धीरे पतले और कमजोर होने लगते हैं. कई बार लगातार बाल गिरने की समस्या भी इसी वजह से बढ़ सकती है. इसलिए केवल बालों के ऊपर लगाए जाने वाले उत्पादों पर निर्भर रहना सही नहीं है. आयुर्वेद में वात और पित्त दोनों दोषों का संतुलन बनाए रखना जरूरी माना गया है. कई मरीज बाल झड़ने की शिकायत लेकर आते हैं. जांच और परामर्श के दौरान उनके वात-पित्त को संतुलित करने पर ध्यान दिया जाता है. ऐसे मरीजों के बाल झड़ने की समस्या में सुधार देखने को मिला है.

पाचन बेहतर, तनाव कम

डॉ. चेतन के अनुसार, बालों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले तनाव कम करने की कोशिश करें. अपने पाचन तंत्र को भी ठीक रखें. खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी है. अगर शरीर का पाचन बेहतर रहेगा और तनाव कम होगा, तो बालों की सेहत को बनाए रखने में मदद मिल सकती है. लगातार बाल झड़ने की समस्या होने पर विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

IIM Bangalore MBA Akshita Jain: IIM बेंगलुरु से MBA, 50 लाख की नौकरी छोड़ी, अब मां के साथ साध्वी बनेंगी अक्षिता

बच्ची पर ईंट से हमला करने वाले छात्र के बारे में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी बात जानकर हिल जाएगा दिमाग!

मार्कशीट में छोटी गलती भी बड़ा सिरदर्द, रुक जाएंगे कई काम, फरीदाबाद के वकील से जानिए सुधार कराने का पूरा तरीका

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस बने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के अध्यक्ष, डॉक्टर केके खंडेलवाल चीफ नेशनल कमिश्नर निर्वाचित

1857 की क्रांति से भी पुरानी है अंबाला की ये गौशाला, गोपाष्टमी पर उमड़ा भक्तों का हुजूम

हरियाणा में ताकत का महासंग्राम, टायर उठाने पर मिलेगा लाखों का इनाम, इस दि‍न होगा मुकाबला