1857 की क्रांति से भी पुरानी है अंबाला की ये गौशाला, गोपाष्टमी पर उमड़ा भक्तों का हुजूम

On: November 17, 2026 10:49 PM
Follow Us:

Last Updated:

Ambala ki local news : अंबाला की ये गोशाला 1857 की क्रांति से भी ज्यादा पुरानी है. इसे आजादी से भी करीब 93 साल पहले बनाया गया था. ब्रिटिश शासनकाल के दौरान 1854 में स्थापित यह गोशाला समय के कई दौर देख चुकी है, लेकिन यहां गौ माता की सेवा का सिलसिला आज भी जारी है. यह करीब 10 एकड़ में फैली है. यहां इस समय लगभग 1400 गोवंशों की देखभाल की जा रही है. हर साल गोपाष्टमी पर यहां का नजारा देखते ही बनता है. इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. लोकल 18 से वार्ड नंबर 18 के पार्षद श्यामसुंदर अरोड़ा बताते हैं कि इस गोशाला में उनके पूर्वज भी गोसेवा करने आते थे.

अंबाला. देश की आजादी से भी करीब 93 साल पहले अंबाला छावनी के रामबाग में एक ऐसी गोशाला बनाई गई, जहां आज भी गोसेवा उसी श्रद्धा और विश्वास के साथ की जा रही है. ब्रिटिश शासनकाल के दौरान वर्ष 1854 में स्थापित यह गोशाला समय के कई दौर देख चुकी है, लेकिन यहां गौ माता की सेवा का सिलसिला आज भी जारी है. करीब 10 एकड़ में फैली इस गोशाला में इस समय लगभग 1400 गोवंशों की देखभाल की जा रही है. गोपाष्टमी पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. इस दौरान लोगों ने गौ माता को फूल के हार पहनाए, गुड़ और हरा चारा खिलाया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.

आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी

रामबाग स्थित यह गोशाला अंबाला छावनी की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है. यहां लगे स्थापना संबंधी बोर्ड के अनुसार, गोशाला की स्थापना वर्ष 1854 में हुई थी. यानी ब्रिटिश हुकूमत के समय से ही इस स्थान पर गोवंशों की सेवा की जा रही है और आजादी के बाद भी इस परंपरा में कोई कमी नहीं आई. लोकल 18 से वार्ड नंबर 18 के पार्षद श्यामसुंदर अरोड़ा बताते हैं कि इस गोशाला में उनके पूर्वज भी गोसेवा करने आते थे. वह भी हर साल गोपाष्टमी पर यहां आकर गौ माता की पूजा करते हैं. यह हमारी संस्कृति और परंपरा है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है.

मिलती है मन को शांति 

गोशाला में रोजाना सेवा करने आने वाली सुनीता रानी कहती हैं कि वह प्रतिदिन यहां आकर गौ माता को हरा चारा खिलाती हैं. उनके लिए गोसेवा केवल किसी विशेष पर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी दिनचर्या का हिस्सा है. गोपाष्टमी का दिन उनके लिए बेहद खास है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भाई के साथ गौ माता को चराने ले जाना शुरू किया था. नीलम गुप्ता ने भी गोपाष्टमी पर गौ माता को लड्डू खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया. वे कहती हैं कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है. ऐसे में गौ माता की सेवा और पूजा से विशेष पुण्य मिलता है. मन को शांति मिलती है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

मार्कशीट में छोटी गलती भी बड़ा सिरदर्द, रुक जाएंगे कई काम, फरीदाबाद के वकील से जानिए सुधार कराने का पूरा तरीका

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस बने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के अध्यक्ष, डॉक्टर केके खंडेलवाल चीफ नेशनल कमिश्नर निर्वाचित

हरियाणा में ताकत का महासंग्राम, टायर उठाने पर मिलेगा लाखों का इनाम, इस दि‍न होगा मुकाबला

गुरुग्राम से सटे इन 6 गांवों के किसानों पर बरसेगी लक्ष्मी, 980 करोड़ मुआवजा तय, बसेगा लग्जरी शहर

नूंह में जंगल में लकड़ी लेने गई थी महिला, सामने पड़ा था कंबल, खोलते ही उड़े होश, नवजात बच्ची मिलने से मचा हड़कंप

फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में बेड से हाथ-पैर बंधे युवक की संदिग्ध मौत, रैपिडो चलाता था कपिल, अचानक हो गया था लापता