भूमि अधिग्रहण विभाग ने छह गांवों के लिए ₹4.92 करोड़ से ₹8.25 करोड़ प्रति एकड़ तक मुआवजे की दरें निर्धारित की हैं. इनमें गुरुराम के बादशाहपुर को सबसे अधिक ₹8.25 करोड़ प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा. इसके बाद मानेसर-मायदावास क्षेत्र के मायदावास को ₹6.17 करोड़, बेहरामपुर को ₹5.26 करोड़, धुमसपुर को ₹5.19 करोड़, उल्लावास को ₹4.96 करोड़ और कादरपुर को ₹4.92 करोड़ प्रति एकड़ मुआवजा निर्धारित किया गया है.
कितनी जमीन का हो रहा अधिग्रहण?
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की ओर से लगभग 160 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिसके लिए करीब ₹986 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा, सड़क निर्माण के लिए आवश्यक 116 एकड़ भूमि पहले ही ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (TDR) के बदले सरकार को हस्तांतरित की जा चुकी है.
इस जमीन पर क्या बनेगा?
इन 6 गांवों की जमीनों पर ग्रेटर एसपीआर बसाया जा रहा है. जहां रियल एस्टेट बाजार की एक से एक बड़ी कंपनियां और डेवलपर्स अपनी परियोजना लॉन्चिंग की तैयारी कर रहे हैं.
ये बड़ी कंपनियां लगा रहीं दांव
ग्रेटर एसपीआर में गुरुग्राम में पहले से प्रतिष्ठित कई बड़ी कंपनियां दांव लगा रही हैं. इनमें डीएलएफ लिमिटेड के सेक्टर 63 स्थित प्रोजेक्ट ‘द ऑरेवा’ (The Aureva) के सभी 172 आवासों की बिक्री पूरी हो चुकी है, जिससे कंपनी को लगभग ₹1,985 करोड़ की बिक्री हासिल हुई. वहीं, BPTP ने सेक्टर 66 में 504 लग्जरी आवासों वाले ‘डाउनटाउन 66’ (Downtown 66) को लॉन्च किया है. पायनियर अर्बन ने सेक्टर 62 में अल्ट्रा-लक्जरी सर्विस्ड रेजिडेंस प्रोजेक्ट ‘अलुरा’ (ALURA) पेश किया है. व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन की एसपीआर कॉरिडोर पर मजबूत मौजूदगी है. कंपनी के प्रमुख प्रोजेक्ट्स में सेक्टर 76 स्थित ‘द एस्पेन’, ‘द एस्पेन आइकॉनिक’ और ‘ब्लिसविल’ शामिल हैं.
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से गुरुग्राम को मिलेगी मजबूती
यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम के लिए भी काफी फायदेमंद होने वाला है. ग्रेटर एसपीआर केवल एक अन्य सड़क परियोजना नहीं है, बल्कि यह शहर के प्रमुख रिहायशी क्षेत्रों, कमर्शियल हब और रोजगार केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की क्षमता रखती है. इससे मौजूदा प्रमुख सड़कों पर निर्भरता कम करने के साथ आवागमन के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे.
इस परियोजना से साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR), गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड (GCER) और आसपास के क्षेत्रों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है. हालांकि, ये फायदे परियोजना के अंतिम अलाइनमेंट और प्रस्तावित सड़क नेटवर्क के क्रियान्वयन पर निर्भर करेंगे.
ग्रेटर एसपीआर से नए रियल एस्टेट माइक्रो-मार्केट्स को मिलेगा बढ़ावा
रियल एस्टेट के नजरिए से ग्रेटर एसपीआर एक महत्वपूर्ण ग्रोथ ड्राइवर के रूप में उभर सकता है. इससे उन रिहायशी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जो फिलहाल सीमित प्रमुख सड़क नेटवर्क पर निर्भर हैं.
रियल एस्टेट डेवलपर्स की राय क्या है?
मानिक मलिक, प्रेसिडेंट एंड सीईओ, BPTP ने कहा, “इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किसी भी शहरी केंद्र की दीर्घकालिक विकास यात्रा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ग्रेटर एसपीआर गुरुग्राम की कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है. बेहतर सड़क नेटवर्क और प्रमुख रिहायशी एवं कमर्शियल केंद्रों तक आसान पहुंच से समग्र शहरी अनुभव बेहतर होगा और उभरते रिहायशी कॉरिडोर के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. गुरुग्राम के एक प्रमुख रिहायशी गंतव्य के रूप में विकसित होने के साथ ऐसी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं एंड-यूजर मांग, बेहतर लिवेबिलिटी और दीर्घकालिक वैल्यू क्रिएशन को गति देंगी.”
डेवलपर्स के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी स्पष्टता नए लैंड पार्सल का मूल्यांकन करने, परियोजनाओं की लॉन्चिंग की योजना बनाने और दीर्घकालिक विकास की संभावनाओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. ऐसे में ग्रेटर एसपीआर के लिए भूमि अधिग्रहण की दिशा में हुई प्रगति गुरुग्राम के भविष्य के ग्रोथ कॉरिडोर में डेवलपर्स का भरोसा और मजबूत कर सकती है.
वहीं ऋषभ पेरिवाल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, पायनियर अर्बन लैंड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने कहा, “ग्रेटर एसपीआर पहल में गुरुग्राम के रियल एस्टेट बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण ग्रोथ कैटेलिस्ट बनने की क्षमता है. विशेष रूप से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड (GCER), साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) और आसपास के सेक्टरों के उभरते रिहायशी एवं कमर्शियल माइक्रो-मार्केट्स को इससे लाभ मिल सकता है. इन क्षेत्रों और प्रमुख रोजगार एवं कमर्शियल केंद्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी से पहुंच आसान होगी, मौजूदा प्रमुख सड़क मार्गों पर निर्भरता कम होगी और ये क्षेत्र होमबायर्स के साथ-साथ निवेशकों के लिए भी अधिक आकर्षक बनेंगे.’
ग्रेटर एसपीआर की योजना गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को गुरुग्राम-सोहना रोड से जोड़ने की है. इससे एक और मोबिलिटी कॉरिडोर विकसित होगा और कई स्थापित और उभरते रिहायशी तथा कमर्शियल क्षेत्रों के बीच आवागमन बेहतर होगा.
प्रस्तावित इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का सकारात्मक प्रभाव रेंटल हाउसिंग मार्केट पर भी पड़ सकता है, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जो प्रमुख रोजगार केंद्रों, बिजनेस डिस्ट्रिक्ट और कमर्शियल हब के नजदीक स्थित हैं.
सुदीप भट्ट, डायरेक्टर-स्टैटेजी, व्हाइटलैंड कॉर्पोरेशन ने कहा, “साउदर्न पेरिफेरल रोड कॉरिडोर गुरुग्राम के महत्वपूर्ण रियल एस्टेट ग्रोथ डेस्टिनेशन में से एक बनकर उभरा है. यहां रिहायशी और कमर्शियल, दोनों क्षेत्रों में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं. प्रस्तावित ग्रेटर एसपीआर के माध्यम से बेहतर कनेक्टिविटी इस क्षेत्र की पहुंच को और मजबूत करेगी तथा इंटीग्रेटेड अर्बन कम्युनिटीज के विकास को बढ़ावा देगी. जैसे-जैसे रिहायशी परियोजनाएं विकसित और परिपक्व होंगी, संगठित रिटेल, कमर्शियल स्पेस और लाइफस्टाइल इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग भी बढ़ेगी. इस तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश होमबायर्स, कारोबारियों और निवेशकों के लिए इस कॉरिडोर के दीर्घकालिक आकर्षण को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.”
गुरुग्राम में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर यह प्रगति ऐसे समय में हुई है, जब शहर के प्रीमियम और लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट में डेवलपर्स की रुचि लगातार बढ़ रही है. बेहतर कनेक्टिविटी, नई परियोजनाओं की लॉन्चिंग और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क के साथ गुरुग्राम आने वाले वर्षों में देश के प्रमुख रियल एस्टेट बाजारों में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकता है.ग्रेटर एसपीआर से गुरुग्राम के रियल एस्टेट विकास को मिलेगी गति; ₹986 करोड़ का मुआवजा इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेगा.











