हरियाणा के करनाल में इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिस वाले सस्पेंड, युवक जैकी की हत्या का भी केस दर्ज, हिरासत में गई थी जान

On: November 17, 2026 12:40 PM
Follow Us:

Last Updated:

Karnal News: हरियाणा के करनाल में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत हो जाने को लेकर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

ख़बरें फटाफट

हरियाणा में इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिस वाले सस्पेंड, युवक की हत्या का आरोप, FIR Zoom

मृतक की पहचान बिजना गांव के 32 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जैकी के रूप में हुई है.

करनाल. हरियाणा के करनाल में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत हो जाने को लेकर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान बिजना गांव के 32 वर्षीय जितेंद्र उर्फ ​​जैकी के रूप में हुई है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिए जाने के बाद कि विसरा की फोरेंसिक जांच हरियाणा से बाहर की किसी प्रयोगशाला में कराई जाएगी, परिजनों ने सोमवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया.

अधिकारियों ने बताया कि मामले में सीआईए-2 का एक निरीक्षक और हेड कांस्टेबल सहित छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ राम नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की 103 (1) (हत्या), 61 (आपराधिक साजिश) और 127 (6) (अवैध रूप से कैद में रखना) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मृतक के परिवार का आरोप है कि कुछ दिन पहले सीआईए-2 (अपराध जांच एजेंसी) के कुछ कर्मी जितेंद्र को पकड़कर ले गए थे, जिसकी हिरासत में मौत हो गई.

असंध के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गोरखपाल ने संवाददाताओं को बताया कि छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है. एक न्यायिक जांच शुरू की गई है और एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में चिकित्सकों के बोर्ड ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया. इससे पहले मृतक के परिजनों, रिश्तेदारों तथा अन्य लोगों ने घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था और पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी थी.

बिजना गांव के 32 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जैकी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी.

परिवार के कुछ सदस्यों ने मामले की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग भी की है. इससे पहले, उन्होंने मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था. मामला मृतक के भाई की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिसने आरोप लगाया कि 11 नवंबर की सुबह सीआईए-2 की टीम जितेंद्र को यह कहकर उठा ले गई कि उससे किसी मामले में पूछताछ करनी है.

About the Author

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के पहले नार्को-टेरर केस में ATS की बड़ी कार्रवाई, दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार, पंचकूला के अलिफ लैला क्लब पर की थी फायरिंग

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी पर देह व्यापार का रैकेट चलाने का आरोप, जांच के लिए एसआईटी गठित

B.ED कर रही युवती 7 महीने से बच्चों को पढ़ा रही थी फ्री ट्यूशन, पुलिस ने पूछे सवाल- तब खुला असली राज

Hair Care : अच्छा तेल या महंगा शैंपू लगाने से नहीं रुकेगा बालों का झड़ना, शरीर की ये दो समस्याएं असली दुश्मन

2200 रुपये लेते हुए फंस गया पटवारी, ACB की टीम ने बिछाया ऐसा जाल, रंगे हाथों पकड़ा

पानीपत में राखी का रिश्ता भी हारा! बहन ने भाई की मौत के बाद आने से किया इनकार, वीडियो कॉल पर ही देखा अंतिम संस्कार