शहीद स्मारक आज से आमजन के लिए खुला, मंत्री अनिल विज ने जनता को किया समर्पित

On: November 16, 2026 4:20 AM
Follow Us:

saheed smarak

Haryana News: अंबाला छावनी स्थित भव्य शहीद स्मारक आज से आमजन के लिए विधिवत रूप से खोल दिया गया। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आयोजित विशेष समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की पावन आहुतियों के साथ इस ऐतिहासिक धरोहर को जनता को समर्पित किया गया। यह स्थल 1857 की क्रांति के अमर बलिदानियों की गौरवगाथा की याद दिलाता है।

‘देश के गौरव का प्रतीक’

इस मौके पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की उद्गम स्थली रहा है। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को हमारे वीर शहीदों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता रहेगा। उन्होंने इसे न केवल अंबाला बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का प्रतीक बताया।

देशभक्ति का संचार करेगा

अत्याधुनिक तकनीक, लाइट एंड साउंड शो और ऐतिहासिक दीर्घाओं से सुसज्जित यह स्मारक पर्यटकों और युवाओं में देशभक्ति का संचार करेगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now