गुरुग्राम में TCS जैसा केस, फ्री टयूशन के बहाने धर्मांतरण का खेल, 4 महिलाएं गिरफ्तार, कोई HR तो कोई लीड एनालिस्ट

On: November 15, 2026 10:15 PM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram ki local news : गुरुग्राम में धर्मांतरण के लिए बच्चों को प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को पकड़ा है. मुख्य आरोपी एक निजी कंपनी में एचआर है, जो अपनी तीन साथियों के साथ मिलकर बच्चों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसा रही थी. मामला सेक्टर-56 थाना क्षेत्र के गांव घाटा का है. यहां करीब सात महीनों से फ्री ट्यूशन देने के बहाने बच्चों को जाल में फंसाया जा रहा था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाएं सेक्टर-56 इलाके के स्लम एरिया में बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के बहाने अपने पास बुलाती थीं.

गुरुग्राम में TCS जैसा धर्मांतरण, 4 महिलाएं गिरफ्तार, कोई HR तो कोई एनालिस्टZoom

गिरफ्तारी के बारे में बताते गुरुग्राम के एसीपी सदर कपिल अहलावत.

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) यूनिट जैसा मामला सामने आया है. धर्मांतरण के लिए बच्चों को प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि एक निजी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत महिला अपनी तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर बच्चों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रही थी. मामला सेक्टर-56 थाना क्षेत्र के गांव घाटा का है, जहां पिछले करीब सात महीनों से फ्री ट्यूशन देने के बहाने बच्चों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास किया जा रहा था. पुलिस ने रेड कर चारों महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाएं सेक्टर-56 इलाके के स्लम एरिया में बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के बहाने अपने पास बुलाती थीं. आरोप है कि बच्चों को खाने-पीने की चीजें देने और पिकनिक पर घुमाने का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता था. पिछले करीब सात महीनों से गांव घाटा इलाके में यह गतिविधियां चल रही थीं. मामले की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-56 थाना पुलिस ने गांव घाटा में रेड की और चारों महिलाओं को मौके से काबू कर लिया.

हर शनिवार दिल्ली से आतीं गुरुग्राम
पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला ललनपुई एक निजी कंपनी में HR के पद पर कार्य करती है. दूसरी आरोपी अशमिता चाहार एक हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों के लिए स्वयंसेवक के रूप में कार्य करती है. जबकि राजकुमारी चाओबा सिंह एक निजी कंपनी में लीड एनालिस्ट के पद पर कार्यरत है और आरोपी युवती सुमन अभी बीएड की तैयारी करती है. आरोप है कि ये सभी करीब एक साल से हर शनिवार के दिन दिल्ली से गुरुग्राम आकर बच्चों को शिक्षा और खाने-पीने की वस्तुएं देने के नाम पर निजी पाठशाला संचालित करते हुए उन्हें ईसाई धर्म अपनाने की प्रेरणा दे रही थीं.

क्या बोले एसीपी
एसीपी सदर कपिल अहलावत ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से सीसीटीवी कैमरा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार महिलाओं में एक निजी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है, जबकि अन्य महिलाओं में कोई लीड एनालिस्ट तो कोई निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती है. फिलहाल पुलिस चारों महिलाओं से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच की जा रही है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now