Nuh News: फैन और गिफ्ट पैकिंग बॉक्स की आड़ में शराब तस्करी, कैंटर से 5292 बोतल बरामद, चालक गिरफ्तार | नूंह

On: November 15, 2026 4:02 AM
Follow Us:

Nuh News, Liquor Smuggling, Haryana Police, Illegal Liquor Seized, KMP Expressway, Liquor Smuggling Case, नूंह समाचार, शराब तस्करी, हरियाणा पुलिस, अवैध शराब बरामदगी
नूंह में पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। (सांकेतिक तस्वीर)

Nuh Police News: हरियाणा के नूंह जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए नूंह की टीम ने केएमपी एक्सप्रेसवे के पास एक कैंटर से अंग्रेजी शराब की 441 पेटियां बरामद की हैं। इन पेटियों में कुल 5,292 बोतल शराब मिली है। तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे कैंटर में शराब को खाली गत्ते की पेटियों और अन्य सामान की आड़ में छिपाया गया था। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 13 नवंबर को निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में सीआईए नूंह की टीम नूंह-सोहना रोड पर रेवासन स्थित केएमपी पुल के नीचे गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि केएमपी एक्सप्रेसवे पर नीचे उतरने वाले कट के पास एक कैंटर खड़ा है। इसमें अवैध शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां एक कैंटर खड़ा मिला, जिसमें चालक केबिन में लेटा हुआ था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी पहचान बिहार के मधुबनी जिले के निवासी रंजन कुमार झा के रूप में हुई।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

पूछताछ के शुरुआती दौर में चालक ने पुलिस को बताया कि कैंटर में फैन, फ्लेक्सी पाइप और गिफ्ट पैकिंग बॉक्स लदे हुए हैं। उसने अपने दावे के समर्थन में बिल और ई-वे बिल भी दिखाए। हालांकि पुलिस को संदेह होने पर उससे गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसने कैंटर में अवैध शराब होने की बात स्वीकार कर ली। चालक के अनुसार उसे यह कैंटर दिल्ली-कटरा हाईवे से मिला था। अरविंद नामक व्यक्ति ने उसे शराब की खेप लखनऊ तक पहुंचाने के निर्देश दिए थे। आगे वाहन कहां छोड़ना है, इसकी जानकारी बाद में देने की बात कही गई थी। आरोपी ने यह भी बताया कि उसे संबंधित व्यक्ति से केवल व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क करने के निर्देश दिए गए थे।

तलाशी के दौरान मिली 441 पेटी शराब

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आबकारी विभाग के निरीक्षक को सूचना दी। इसके बाद कैंटर को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लाइन नूंह लाया गया, जहां उसकी विस्तृत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कैंटर के शुरुआती हिस्से में फैन, फ्लेक्सी पाइप और गिफ्ट पैकिंग बॉक्स की पेटियां रखी मिलीं। इनके पीछे बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। पुलिस के अनुसार बरामद शराब में रॉयल स्टैग, आइकॉनिक व्हाइट, सिग्नेचर और ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड शामिल हैं। कुल 441 पेटियों में 5,292 बोतल शराब बरामद हुई हैं। इसके अलावा कैंटर से फैन की 37 छोटी और 28 बड़ी पेटियां, फ्लेक्सी पाइप की 15 पेटियां तथा गिफ्ट पैकिंग बॉक्स की 96 पेटियां भी मिली हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

अंबाला में किसान पराली को जलाने के बजाय गांठें बेचकर या सुपर सीडर खाद बनाकर करें कमाई, सरकार दे रही अनुदान

फरीदाबाद में यहां बसने का अच्छा मौका, 5 साल में बदल जाएगी पूरे इलाके की तस्वीर, क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Health Tips : कैल्शियम की कमी से हैं परेशान? हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी, अंबाला के डॉक्टर से जानिए

'हाथ में बंदूक, जुबां पर दबंगई…' सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों का गजब 'टैलेंट हंट',18 साल के लड़के बन रहे किलर

घर से 1 KM दूर थे पति-पत्नी, आधी रात को पीछे लगी कार, गुरुग्राम में Video देख उड़े होश! सोसायटी तक अटकी सांसें

LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान दोस्ती, प्यार के लिए बदला कैडर, अब जीवनसाथी बन रही IAS-IPS की जोड़ी