Last Updated:
Faridabad News: फरीदाबाद का सेक्टर 119 आने वाले वर्षों में नए घर खरीदारों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है. यहां अफोर्डेबल हाउसिंग, स्कूल, मार्केट और कमर्शियल सुविधाएं विकसित की जाएंगी. पास में सेक्टर 120 भी तेजी से विकसित होगा. आखिर कब तक तैयार होगा यह सेक्टर और यहां लोगों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी, जानिए डीलर विजय मलिक से.
फरीदाबाद: फरीदाबाद में तेजी से नए सेक्टर विकसित हो रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी आने वाले समय में अपना घर खरीदने या बसने की योजना बना रहे हैं, तो सेक्टर 119 आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है. इस सेक्टर में अफोर्डेबल हाउसिंग के साथ स्कूल, कमर्शियल मार्केट और दूसरी जरूरी सुविधाओं के लिए भी जगह तय की गई है. खास बात यह है कि इसके पास ही सेक्टर 120 भी विकसित हो रहा है, जहां बड़े स्तर पर कमर्शियल गतिविधियां देखने को मिलेंगी. ऐसे में आने वाले वर्षों में इस इलाके की तस्वीर बदल सकती है.
डीलर विजय मलिक बताते हैं कि सेक्टर 119 फरीदाबाद के मास्टर प्लान 2031 का हिस्सा है. इस सेक्टर का विकास कार्य शुरू हो चुका है. सरकार की योजना के मुताबिक, यहां हाई डेंसिटी वाला एरिया विकसित किया जाएगा. इसका मतलब है कि एक हेक्टेयर जमीन पर करीब 600 से 1125 लोगों के रहने की व्यवस्था होगी. इस सेक्टर में ज्यादातर अफोर्डेबल हाउसिंग बनाई जाएंगी, जिससे आम लोगों को घर खरीदने के ज्यादा विकल्प मिल सकेंगे.
सोसाइटी के हिसाब से कमर्शियल एरिया विकसित
विजय मलिक बताते हैं कि मैं आपको यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताना चाहता हूं. जिस तरह फरीदाबाद के पुराने सेक्टरों में लोगों को स्कूल, मार्केट और दूसरी जरूरी सुविधाएं मिलती हैं, उसी तरह सेक्टर 119 में भी इनका इंतजाम किया जा रहा है. यहां स्कूलों के लिए अलग जगह रखी गई है. इसके अलावा सोसाइटी के हिसाब से कमर्शियल एरिया भी विकसित किया जाएगा, ताकि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए दूर न जाना पड़े.
इस सेक्टर में सारी सुविधाएं
विजय मलिक बताते हैं कि मैं सेक्टर 120 की बात भी करना चाहूंगा, क्योंकि यह सेक्टर 119 के पास ही स्थित है. सेक्टर 120 में बड़े स्तर पर कमर्शियल गतिविधियों के लिए जगह है. इससे आसपास के लोगों को खरीदारी और दूसरी व्यावसायिक सुविधाएं मिल सकेंगी. इसके अलावा भविष्य में हॉस्टल और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए भी जगह विकसित की जानी है. इससे यह इलाका रहने के साथ-साथ कारोबार के लिहाज से भी महत्वपूर्ण बन सकता है.
5 साल में सेक्टर 119 पूरी तरह तैयार
विजय मलिक बताते हैं कि मैं मानता हूं कि किसी भी नए सेक्टर को पूरी तरह विकसित होने में समय लगता है. सेक्टर 119 को भी पूरी तरह तैयार होने में करीब चार से पांच साल लग सकते हैं. जैसे-जैसे यहां मकान, सोसाइटी, स्कूल और मार्केट विकसित होंगे, वैसे-वैसे आसपास की सुविधाएं भी बढ़ेंगी. आने वाले समय में यह सेक्टर उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है, जो फरीदाबाद में अपना घर खरीदना चाहते हैं.












