Haryana News : हरियाणा के इन जिलों में 8 नए PHC का होगा निर्माण, 37.60 करोड रुपए होंगे खर्च

On: April 3, 2026 6:55 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी दिया कि राज्य सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए 8 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मंजूरी दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में 37.60 करोड़ से अधिक पैसे खर्च होंगे।

राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का होगा निर्माण (Haryana News)

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दिया कि इन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। PHC का निर्माण फतेहाबाद जिले के बनगांव और समैण, हिसार जिले के लाडवा, रोहतक जिले के गिरावड और समर गोपालपुर, सिरसा जिले के मालेंकन गांव, जिले के फरमाना और सरगथल में होगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

यह सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इन प्राथमिक केदो के बनने से गांव के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना होगा उन्हें अपने गांव में ही समुचित इलाज मिल जाएगा। सरकार के द्वारा गांव के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आने वाले समय में अन्य जिलों में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केदो का निर्माण किया जाएगा ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े और अपने गांव में ही समुचित इलाज मिल सके। इन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर तरह की व्यवस्था की जाएगी। इलाज में किसी भी तरह की समस्या ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। यहां अनुभवी डॉक्टरों को रखा जाएगा।

करोड़ों रुपए होंगे खर्च

वृत्तीय प्रावधानों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए 1144 लख रुपए की राशि 15वें वित्त विभाग के अंतर्गत और 26 16.72 लख रुपए की राशि राज्य बजट हेड 4210 से खर्च किया जा रहा है। परियोजना में टोटल 37.5 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

Also Read:Haryana Weather News: करनाल सहित इन 10 जिलों में होगी तबातोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

24 महीने में पूरा होगा काम

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि 18 से 24 महीने के अंदर इन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केदो का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए चरणबद्ध तरीके से राशि दी जाएगी।

Also Read:Haryana News: हरियाणा के इन यूनिवर्सिटी के तीन कुलपति और एक पूर्व VC पर होंगी कारवाई

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now