Haryana News: हिसार एयरपोर्ट पर पूर्व राज्यसभा सांसद के परिवार का चार्टर्ड प्लेन हादसे का शिकार, गलत रनवे पर हुई लैंडिंग

On: July 14, 2026 8:38 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हिसार  में एक बड़ा हादसा टल गया। जहां मुंबई से आ रहा एक चार्टर्ड प्लेन गलत रनवे पर लैंड होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। बताया जा रहा है कि पायलट की लापरवाही के चलते विमान को चालू रनवे की जगह पास में बने बंद पड़े पुराने रनवे (अप्रोच रोड) पर उतार दिया गया।

यह चार्टर्ड विमान एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा के पिता स्वर्गीय नंदकिशोर गोयनका के पार्थिव शरीर को मुंबई से हिसार लेकर पहुंचा था। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गलत और बंद पड़े रनवे पर लैंडिंग के दौरान विमान ‘कैट आई’ (रास्ते को रोशन करने वाली लाइट) से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कैट आई का एक हिस्सा विमान के पंख (विंग) को चीरते हुए अंदर तक घुस गया, जिससे विमान के विंग को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हादसे की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now