Haryana News: दुष्यंत चौटाला का BJP सरकार पर हमला, SIR, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

On: September 28, 2026 12:53 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हिसार में कुलदीप बिश्नोई के समर्थक अजय प्रताप सिंह, बबलू खटाना ने भाजपा छोड़कर जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। हिसार में बबलू खटाना अपने हजारों समर्थकों के साथ जेजेपी में शामिल हुए। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और संगठन में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। दुष्यंत ने कहा कि जेजेपी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि बबलू खटाना और उनके साथ बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा और युवाओं के राजनीतिक भविष्य, मतदाता सूची, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे उठाए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा में लाखों युवाओं के नाम मतदाता सूचियों से काटे जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के प्रपत्र-6 में किए गए नियमों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नए मतदाताओं के लिए कई जटिल शर्तें लागू की गई है और इससे युवाओं के लिए मतदाता सूची में शामिल होना कठिन हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का युवा रोजगार के संकट से जूझ रहा है। भाजपा सरकार रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने में विफल रही है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराध का मुद्दा भी उठाया और कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण आम नागरिक और व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

जेजेपी में शामिल होने के बाद बबलू खटाना ने कहा कि कार्यकर्ताओं के हक और मान-सम्मान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता। बबलू ने कहा कि सत्ता और संगठन में कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही उपेक्षा से आहत होकर उन्होंने अपने समर्थकों के हित में भाजपा छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब वह कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जेजेपी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

इस दौरान कांग्रेस और इनेलो से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने भी जेजेपी की सदस्यता ग्रहण की। जेजेपी में शामिल होने वालों में ब्लॉक समिति नारनौंद के चेयरमैन अमन श्योराण के साथ संजय भंडारी गुराना, राजेश गुराना, सुमित ढिल्लों, रोहित पपोसा, जीतू गुराना, काला राजली, कपिल बढ़ावड, नीरज शर्मा, शशिकांत शर्मा, सत्यम सोनी, अनिल गर्ग, अरुण कांगड़ा, नरेश भाटला, दीपक भाटला, शेखर बिश्नोई, परवीन असरावां, सोनू असरावां, दिलबाग रावत, भाला खटाना, अंकित सिंधु, जोगिंदर बेनीवाल, संदीप बॉक्सर, कुलदीप खटाना उर्फ बानिया और अमित शर्मा शामिल रहे। इनेलो छोड़कर रमन खटाना और देवेंद्र गुज्जर ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।

वहीं कांग्रेस छोड़कर मोहित बागनवाला, अमित बागड़ी, अजय सायमंड, रोहित लोहमरोड़, साहिल छोकर, अमित सिवाच, अजय सिवाच, विनोद भादू, अक्षित कस्वां, अमन बिश्नोई लीलस, तनवीर बिछपड़ी, अभिषेक बुडानिया, सचिन मंडोली, पवन कसवां, धोलिया बीधवान और विक्रम लाठर सहित कई कार्यकर्ताओं ने जेजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर हरियाणा खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी, हिसार जिला अध्यक्ष अनिल बालकिया, प्रदेश कार्यालय सचिव रविंद्र सांगवान, हांसी जिला अध्यक्ष अमित बूरा,  अजित ओडीएम सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में घरेलू कलह में उजड़ा परिवार, पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

शरद पूर्णिमा पर सालासर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, यहां देखें फतेहाबाद से वाया हिसार होकर चलने वाली बस सेवा की समय-सारणी

हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारी बना HCS अधिकारी, मेहनत और लगन के बलबूते सतबीर ने लिखा सफलता का नया अध्याय

पराली को बनाया कमाई का जरिया, आज सालाना करोड़ों रुपए कमा रही है सिरसा की दो सहेलियां

Haryana News: नूंह में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया वांटेड गो-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी, सुबह 4 बजे हुई कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के ड्रोन और एयरोस्पेस सेक्टर में निवेश की संभावनाएं तलाशेगा रूस, CM सैनी से हुई मुलाकात