Haryana News: CM सैनी का युवाओं को बड़ा तोहफा, सोनीपत में क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र की रखी आधारशिला

On: August 13, 2026 3:36 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र हरियाणा के युवाओं के कौशल विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखने वाला महत्वपूर्ण प्रकल्प साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र ऐसा मंच होगा, जहां कौशल प्रयोगशाला में पनपेगा और उद्योग तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र को प्रशिक्षण, परीक्षण, निदान, नवाचार और उद्योग अनुकूल कौशल के जीवंत मंच के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर छोटूराम का कृषि विजन और आधुनिक तकनीक का संगम पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बनेगा। केंद्र की सफलता केवल इसके निर्माण से नहीं, बल्कि यहां से प्रशिक्षित युवाओं, विकसित पेटेंट, तैयार होने वाले स्टार्टअप, सुरक्षित वाहनों और बेहतर सेवाओं के माध्यम से तय होगी।

कमर्शियल व्हीकल टेक्नोलॉजी से जुड़ेंगे विद्यार्थी

मुख्यमंत्री ने बताया कि वोल्वो आयशर लैबोरेट्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को आधुनिक कमर्शियल व्हीकल टेक्नोलॉजी से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच इस तरह का सहयोग युवाओं को रोजगार की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इंजीनियरिंग संकाय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को पूरी तरह लागू करने में विश्वविद्यालय ने अग्रणी भूमिका निभाई है।

रिन्यूएबल एनर्जी टेस्ट सेंटर की स्थापना

उन्होंने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय के सहयोग से विश्वविद्यालय में रिन्यूएबल एनर्जी टेस्ट सेंटर स्थापित किया गया है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इसे रीजनल टेस्टिंग सेंटर के रूप में मान्यता भी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलती तकनीक और ऊर्जा क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए ऐसे संस्थानों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। युवाओं को नई तकनीकों के साथ जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

1.56 लाख युवाओं को दिया कौशल प्रशिक्षण

नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं को रोजगार योग्य कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा कौशल विकास मिशन का गठन किया गया है। इसके माध्यम से अब तक करीब 1 लाख 56 हजार युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की 60 आईटीआई को लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत से उन्नत किया जा रहा है, ताकि युवाओं को आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नई स्टार्टअप नीति बनाई गई है। सरकार का प्रयास है कि युवाओं को नौकरी तलाशने वाले के बजाय रोजगार देने वाला उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की सामाजिक पहल की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के विद्यार्थियों द्वारा संचालित ‘सवेरा स्कूल’ आसपास के करीब 200 वंचित बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजाला पहुंचा रहा है।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र की स्थापना के लिए VE कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड, वोल्वो समूह, आयशर मोटर्स और विश्वविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह केंद्र हरियाणा के युवाओं को आधुनिक कौशल से लैस करने के साथ-साथ उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत सेतु के रूप में काम करेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: दुष्यंत चौटाला का BJP सरकार पर हमला, SIR, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा में बाजरा उत्पादक किसानों की हुई बल्ले बल्ले, प्रति क्विंटल 2900 रुपये का होगा भुगतान, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Haryana News: हरियाणा के शिक्षकों व HTET को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए कड़े निर्देश

Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, PRT अध्यापकों के स्थायी जिला आवंटन आदेश लागू करने के सख्त निर्देश, 28 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के इलाज के बिलों की होगी जांच, अब सरकार ने दिखाई सख्ती

Haryana News: गुरुग्राम-झज्जर रोड पर दर्दनाक हादसा, CISF इंस्पेक्टर समेत 3 की मौत