Haryana News: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का झज्जर में भाजपा पर तीखा हमला, बोले- भाजपा वालों का तेल सूख चुका,जनता ने घर-घर दीप जलाने से बनाई दूरी

On: September 18, 2026 9:51 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के झज्जर शहर के प्रति गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर विधायक गीता भुक्कल ने की। बैठक में रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य रूप से पहुंचे। इस मौके पर दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों का तेल सूख चुका है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने देशभर में घर-घर दीप जलाने की अपील की थी,लेकिन आम लोगों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाई।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के 12 साल का कथित कार्यकाल जनता के सामने है और देश का नौजवान अपने भविष्य को लेकर सवाल पूछ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में आम बच्चों और युवाओं के भविष्य की बजाय भाजपा नेताओं का भविष्य बनाया जा रहा है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के बाढ़सा स्थित एनसीआई के भूमि पूजन और निर्माण को भाजपा सरकार की उपलब्धि बताए जाने पर भी हुड्डा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इलाके की जनता एनसीआई के इतिहास से परिचित है।

हुड्डा के अनुसार,वर्ष 2009 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रामदास ने यहां दौरा किया था और वर्ष 2012 में गुलाम नबी आजाद के आने तक एनसीआई की ओपीडी शुरू हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि कैंसर संस्थान की नींव तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खेड़ी जसौर में आकर रखी थी और यह कार्य 2014 के लोकसभा चुनाव से करीब एक माह पहले शुरू हुआ था। यूपीआई पर टैक्स संबंधी सवाल पर हुड्डा ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए।

सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया- दीपेंद्र हुड्डा

दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है और दुनिया में देश की साख पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है। उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए चीनी और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों तथा पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता से टैक्स और महंगाई के जरिए वसूली कर रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now