Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बिजली विभाग के अधिकारी, ACB ने किया गिरफ्तार

On: July 30, 2026 8:59 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बिजली विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी की पहचान बिजली विभाग के एक्शन (XEN) दीपक गर्ग के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दीपक गर्ग पर आरोप है कि उन्होंने पुराने बिजली बिल के भुगतान के मामले को निपटाने के लिए शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की जांच शुरू की और ट्रैप की योजना बनाई।

इसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपक गर्ग को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now