हरियाणा पुलिस यमुनानगर में SPO भर्ती 2025: आवेदन का बेहतरीन मौका, सीधी होगी भर्ती

On: November 15, 2025 10:05 AM
Follow Us:
हरियाणा पुलिस यमुनानगर में SPO भर्ती 2025: आवेदन का बेहतरीन मौका, सीधी होगी भर्ती, हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती

हरियाणा पुलिस विभाग यमुनानगर ने विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती अनुबंध आधार पर की जा रही है और जो भी इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ जिला पुलिस लाइन यमुनानगर में जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 है।

SPO यमुनानगर भर्ती 2025: मुख्य जानकारी

पद का नामSPO (विशेष पुलिस अधिकारी)
रिक्तियां09
वेतन/पे स्केल20,000 रुपये प्रति माह
नौकरी स्थानयमुनानगर
आवेदन की अंतिम तिथि20 नवंबर 2025
आवेदन माध्यमइंटरव्यू
श्रेणीहरियाणा नौकरियां
आधिकारिक वेबसाइटharyanapolice.gov.in

आवश्यक योग्यता

  • उम्मीदवार का 12वीं पास और एक्स सर्विसमैन होना अनिवार्य है।

  • सेना, अर्धसैनिक बल, HSIF बटालियन और हरियाणा शस्त्र बल (HAP) के सेवानिवृत कर्मचारी भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 25 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 50 वर्ष

आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक अधिसूचना से अपनी पात्रता की जांच करें।

  2. आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें और ऑनलाइन आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें।

  3. आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।

  4. 20 नवंबर 2025 को जिला पुलिस लाइन यमुनानगर में आवेदन पत्र और दस्तावेज जमा करें।

चयन प्रक्रिया

  • इंटरव्यू व फिजिकल टेस्ट

  • दस्तावेज सत्यापन

  • मेडिकल परीक्षा

प्रशिक्षण और ड्यूटी

  • चयनित SPO को 15 दिन का प्रशिक्षण यमुनानगर पुलिस लाइन में दिया जाएगा।

  • प्रशिक्षण के बाद उन्हें कानून व्यवस्था ड्यूटी, गार्ड ड्यूटी, पेट्रोलिंग, यातायात और अन्य पुलिस ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

  • आवेदन शुल्क के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now