हरियाणा में 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन ज़िलों जमकर बरस रहे बादल, इतने दिन होगी झमाझम बारिश

On: August 23, 2025 12:56 PM
Follow Us:
हरियाणा

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर अपडेट में राज्य के 11 जिलों—महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक समेत कई जगहों पर तेज हवा के साथ भारी वर्षा का अनुमान जताया है। 26 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

शनिवार सुबह नारनौल और करनाल में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि दोपहर में चरखी दादरी में बारिश दर्ज की गई।

फरीदाबाद में हादसा: 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

फरीदाबाद जिले के गांव सिही में तालाब में नहाने गए 5वीं कक्षा के छात्र वारिस (12) की डूबकर मौत हो गई। वारिस अपने तीन दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। पुलिस और गोताखोरों ने बच्चे का शव बाहर निकाला। मृतक परिवार मूल रूप से बिहार के मुज्जफरपुर जिले के पारुकरोला गांव का रहने वाला है।

बारिश का आंकड़ा: 10% ज्यादा बारिश दर्ज

भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा में अब तक सामान्य से 10% ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।

  • 22 अगस्त तक औसतन बारिश: 312.1 मिमी

  • इस बार दर्ज हुई बारिश: 342.4 मिमी

सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर (831.7 मिमी) और महेंद्रगढ़ (566.6 मिमी) में हुई है। वहीं, सबसे कम बारिश सिरसा (162.1 मिमी) और कैथल (174.5 मिमी) में दर्ज हुई।

नदियों का हाल: यमुना और मारकंडा का जलस्तर

अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान

  • 24 अगस्त : सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल, जींद, रोहतक में 50-75% और शेष जिलों में 75-100% बारिश की संभावना। 16 जिलों में यलो अलर्ट।

  • 25 अगस्त : सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल में 50-75% और अन्य जिलों में 75-100% बारिश। 5 जिलों में यलो अलर्ट।

  • 26 अगस्त : 9 जिलों—यमुनानगर, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट।


Permalink:

Tags:

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now