Haryana: हरियाणा के इस जिले में धारा 163 लागू, जानें क्या है वजह

On: April 9, 2026 2:44 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में में गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में श्रमिकों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। Honda कंपनी के बाद अब आधा दर्जन से अधिक कंपनियों के कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। करीब 10 हजार कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर कंपनी गेट के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

हड़ताल में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान नोकझोंक हो गई। स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब धक्का-मुक्की के बीच कुछ कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों का मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने इलाके में धारा 163 लागू कर दी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

वहीं, हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि यह उनकी हक की लड़ाई है और यह मामला कर्मचारियों व प्रबंधन के बीच का है। उनका आरोप है कि पुलिस को इसमें दखल नहीं देना चाहिए और न ही प्रबंधन का पक्ष लेना चाहिए। कर्मचारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप भी लगाया है, हालांकि प्रशासन की ओर से इस पर अभी स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now