Haryana Weather Alert: हरियाणा में लू और उमस के बीच ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

On: June 14, 2025 8:17 AM
Follow Us:
हरियाणा, Haryana Weather Alert

Haryana Weather Alert: हरियाणा में गर्मी और उमस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार 14 जूनको राज्य के कई हिस्सों में लू (Heatwave) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुछ जिलों में आंशिक राहत के रूप में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।


सरकार ने जारी की हीटवेव गाइडलाइन

गर्मी की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें खासतौर पर महिलाओं को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक खाना न पकानेकी सलाह दी गई है। लोगों को चेहरे और सिर को ढककर बाहर निकलने, हल्के कपड़े पहनने और अधिक पानी पीने की हिदायत दी गई है।


सिरसा में पारा 47.6°C, उमस से लोग बेहाल

हालांकि शुक्रवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी ने कुछ राहत दी, लेकिन उमस के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।


19 जून से बदलेगा मौसम, प्री-मानसूनी हवाओं की एंट्री

हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 15 जून रात और 16 जून को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
19 जून से प्री-मानसूनी हवाओं के आने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट और नमी में वृद्धि होगी।
मानसून 28 जून के आसपास हरियाणा में प्रवेश कर सकता है।


अगले 3 दिन कहां होगी बारिश?

15 जून:

12 जिलों में 25% तक बारिश की संभावना

  • जिले: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल

16 जून:

11 जिलों में हल्की बारिश के आसार

  • जिले: मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला

17 जून:

4 जिलों में 50% तक बारिश, 14 जिलों में 25% तक बारिश

  • 50% बारिश वाले जिले: महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, यमुनानगर, करनाल

  • 25% बारिश वाले जिले: पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now