सिरसाहिसारफतेहाबादपंचकूलाचंडीगढ़गुरुग्रामजींदभिवानीरोहतकसोनीपतपानीपतदिल्लीडबवाली

Haryana Weather Alert: आज कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, अंबाला-यमुनानगर में यलो अलर्ट जारी

On: August 30, 2025 6:09 AM
Follow Us:
haryana weather alert, Haryana Rain Alert Today, हरियाणा आज भारी बारिश का अलर्ट

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने आज (शनिवार) प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

[short-code1]

किन जिलों में कितनी बारिश का अनुमान?

  • 25 से 50% बारिश: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र और करनाल

  • 50 से 75% बारिश: चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी उपायुक्तों को नदियों का सर्वे करने और आपात स्थिति से निपटने के पूरे इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं।

24% ज्यादा हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन में हरियाणा में सामान्य से 24% अधिक बारिश दर्ज की गई है।

  • अब तक औसतन 344.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि वास्तविक 426.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

  • सबसे ज्यादा बारिश: यमुनानगर (900 मिमी) और महेंद्रगढ़ (693 मिमी)

  • सबसे कम बारिश: सिरसा (200 मिमी) और कैथल (289.3 मिमी)

टांगरी नदी उफान पर, मोरनी में लैंडस्लाइड

कल अंबाला में टांगरी नदी उफान पर आकर 17 रिहायशी इलाकों और श्मशान घाट तक पानी भर गया। पंचकुला के मोरनी क्षेत्र में भूस्खलन से सड़कें टूट गईं और इलाका कट गया। वहीं नारनौल में डीसी कैप्टन मनोज कुमार के सरकारी आवास में भी पानी घुस गया।

रेलवे सेवाओं पर असर

लगातार बारिश के चलते रेलवे ने जम्मू आने-जाने वाली 46 ट्रेनें रद्द कर दी हैं और 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

अगले दो दिन का मौसम पूर्वानुमान

31 अगस्त:

  • सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद और भिवानी में 25-50% बारिश।

  • पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, रोहतक, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में 50-75% बारिश।

  • सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75-100% बारिश।

  • 16 जिलों में यलो अलर्ट।

1 सितंबर:

  • पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट।

  • सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 25-50% बारिश।

  • भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल में 50-75% बारिश।

  • यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और एनसीआर से जुड़े जिलों में 75-100% बारिश।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में कैसा रहेगा आज का मौसम?

Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलाव, इस दिन से होगी बारिश, जानें IMD का बड़ा अपडेट

हरियाणा में बदला मौसम

हरियाणा में बदला मौसम: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, बारिश का अलर्ट जारी, तेज़ हवाओं के साथ चल सकती हैं आंधी

कल का मौसम

कल का मौसम: चक्रवात ‘मोंथा’ के चलते इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें दिल्ली-यूपी-हरियाणा का हाल

Cyclone Montha

Cyclone Montha के चलते कई राज्यों में जारी हुआ अलर्ट, 110 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सिस्टम, 28 अक्टूबर तक इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

Leave a Comment