सिरसाहिसारफतेहाबादपंचकूलाचंडीगढ़गुरुग्रामजींदभिवानीरोहतकसोनीपतपानीपतदिल्लीडबवाली

Haryana Weather Alert: 8 जिलों में बारिश के आसार, 4 पर यलो अलर्ट, 16 सितंबर से फिर बढ़ेगा मानसून

On: September 13, 2025 9:35 AM
Follow Us:
Haryana Weather Alert

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज (शनिवार, 13 सितंबर) मौसम विभाग ने 8 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी 14 जिलों में मौसम साफ रहेगा। Haryana Weather Alert

[short-code1]

आईएमडी चंडीगढ़ के मुताबिक पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में ज्यादातर इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा।

16 सितंबर के बाद बढ़ेगी मानसून की सक्रियता Haryana Weather Alert

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर तक मानसून की सक्रियता कम रहेगी, लेकिन इसके बाद एक बार फिर बारिश तेज हो सकती है। खासकर उत्तरी हरियाणा के जिलों में मानसून का असर बढ़ेगा।

अब तक 43% ज्यादा बरसात

इस सीजन में हरियाणा में सामान्य से 43% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 12 सितंबर तक जहां 395.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहीं अब तक 564.6 मिमी दर्ज की गई है।

  • सबसे ज्यादा बारिश: यमुनानगर – 1080 मिमी

  • सबसे कम बारिश: सिरसा – 346 मिमी

  • कुरुक्षेत्र: सामान्य से 100% ज्यादा

  • फतेहाबाद: 141% ज्यादा

  • महेंद्रगढ़: 119% ज्यादा

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान Haryana Weather Alert

14 सितंबर: अंबाला और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में भी आधे से ज्यादा इलाकों में बारिश की संभावना है। कैथल, पानीपत और सोनीपत में बूंदाबांदी के आसार, बाकी जिलों में मौसम साफ।

15 सितंबर: केवल पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की बारिश की संभावना, अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा।

16 सितंबर: पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में कैसा रहेगा आज का मौसम?

Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलाव, इस दिन से होगी बारिश, जानें IMD का बड़ा अपडेट

हरियाणा में बदला मौसम

हरियाणा में बदला मौसम: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, बारिश का अलर्ट जारी, तेज़ हवाओं के साथ चल सकती हैं आंधी

कल का मौसम

कल का मौसम: चक्रवात ‘मोंथा’ के चलते इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें दिल्ली-यूपी-हरियाणा का हाल

Cyclone Montha

Cyclone Montha के चलते कई राज्यों में जारी हुआ अलर्ट, 110 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सिस्टम, 28 अक्टूबर तक इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

Leave a Comment