Haryana Weather Alert: हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच बारिश की संभावना, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

On: May 23, 2025 4:21 AM
Follow Us:
Haryana Weather Alert

Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि, दो दिन पहले हुई बारिश से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य के कई जिलों में लू का अलर्ट और बारिश की चेतावनी जारी की है।

आज इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा के 6 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वह गर्मी से बचने के लिए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

इन जिलों में हो सकती है बारिश Haryana Weather Alert

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना है।

  • 23 मई (आज): पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल

  • 24 मई: अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद

  • 25 मई: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जींद Haryana Weather Alert

  • 26 मई: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जींद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी

रोहतक में सबसे अधिक गिरा तापमान Haryana Weather Alert

पिछले 24 घंटे में हरियाणा के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा गिरावट रोहतक जिले में दर्ज हुई, जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। यह तापमान अन्य जिलों की तुलना में सबसे कम है। Haryana Weather Alert

सावधानी जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म हवाओं और उच्च तापमान के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को पानी का अधिक सेवन करने, ढीले कपड़े पहनने और धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। Haryana Weather Alert


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now