Haryana Weather: हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट, कई जिलों में विजिबिलिटी जीरो, कई जिलों में सूखी ठंड

On: December 26, 2025 7:52 AM
Follow Us:
हरियाणा, Haryana Weather

Haryana Weather: हरियाणा में कई दिनों बाद शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सोनीपत, पानीपत समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। सोनीपत शहर में सुबह करीब 7 बजे विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई, जबकि ग्रामीण इलाकों में हालात और भी खराब बने हुए हैं। पानीपत सहित अन्य जिलों में भी इसी तरह का मौसम देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में 26 से 30 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश में सूखी ठंड का असर अधिक देखने को मिलेगा। ठंड को देखते हुए पूरे हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बढ़ेगी ठंड, सूखी सर्दी का असर

बीते तीन–चार दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ था, लेकिन शीतलहर चलने के कारण बीच में मौसम साफ हो गया था। अब एक बार फिर ठंड का असर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।

गुरुवार रात सोनीपत प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के समय पलवल में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज किया गया।

दिन में मिलेगी राहत, धूप खिलने की संभावना

शीतलहर के कारण दिन के समय धूप खिलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में सुबह के समय कोहरा रह सकता है, लेकिन दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

28 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा में 26 से 28 दिसंबर के दौरान ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा-एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में दिसंबर माह के दौरान मौसम सामान्यतः शुष्क बना रहेगा। उत्तरी ठंडी हवाओं के चलते रात्रि तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

कैथल में दिन का तापमान सबसे कम

गुरुवार को क्रिसमस के दिन प्रदेश के सभी जिलों में धूप खिली, लेकिन इसके बावजूद कुछ जिलों में अधिकतम तापमान कम दर्ज किया गया। पलवल में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि कैथल में सबसे कम 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now