Haryana Weather Today: हरियाणा में आज से तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में झमाझम होगी बर्षा

On: May 27, 2025 7:08 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update

Haryana Weather Today: हरियाणा में इस बार मई के महीने में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में औसतन 29.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य 0.3 मिमी के मुकाबले 9,737% ज्यादा है। मई महीने में अब तक कुल 57.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 14.6 मिमी से 297% अधिक है।

अंबाला में 112 साल बाद सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अंबाला में इस बार मई महीने में 79.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले 1913 में 85 मिमी बारिश हुई थी। वहीं हिसार में अब तक 74 मिमी बारिश हो चुकी है। यहां मई में आखिरी बार इतनी बारिश 1973 में 123.9 मिमी दर्ज की गई थी।


आज से 3 दिन तक अलर्ट

27 मई को:

  • भारी बारिश की चेतावनी – पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर

  • तेज बारिश की संभावना – कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल

28 मई को:

  • तीन जिलों – पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में फिर भारी बारिश

  • अन्य 11 जिलों में तेज बारिश के आसार

29 मई को:

  • पूरे हरियाणा में तूफान के साथ बारिश

  • पंचकूला, यमुनानगर में 50-75% तक बारिश संभव

  • अन्य जिलों – अंबाला, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, दादरी, मेवात, पलवल में भारी बारिश

  • 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी


बीती रात कई जिलों में नुकसान

शनिवार रात आए तूफान से 7 जिलों में भारी नुकसान हुआ।

अब तक आंधी-बारिश से पूरे महीने में 10 मौतें और 42 लोग घायल हो चुके हैं।


तापमान में जबरदस्त गिरावट

बारिश के बाद से प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40°C से नीचे आ गया है।

  • सबसे ज्यादा गिरावट हिसार में रही – 9.7°C, अब वहां अधिकतम तापमान 31.3°C

  • रविवार को सबसे गर्म शहर भिवानी रहा – 36.3°C


कल सुबह किन जिलों में बारिश हुई?

  • पानीपत, पलवल, नूंह में सोमवार सुबह बारिश

  • फरीदाबाद में रविवार देर रात बारिश

  • पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र – आज तेज बारिश की संभावना

  • भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, सोनीपत, नारनौल – बादल छाए

  • फतेहाबाद, जींद, यमुनानगर – अभी मौसम साफ

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now