सिरसाहिसारफतेहाबादपंचकूलाचंडीगढ़गुरुग्रामजींदभिवानीरोहतकसोनीपतपानीपतदिल्लीडबवाली

Haryana Weather Update: आज इन जिलों में होगी बारिश, कल आधे से ज्यादा हरियाणा में बरेंगे बादल

On: September 15, 2025 10:02 AM
Follow Us:
हरियाणा मौसम अपडेट, Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा में सोमवार को मौसम मिलाजुला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 15 सितंबर को पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं बाकी सभी जिलों में आसमान साफ रहेगा और दिन के समय गर्मी व उमस बढ़ सकती है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

[short-code1]

रविवार का हाल जानें Haryana Weather Update

रविवार को नूंह सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पंचकूला सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री दर्ज हुआ।

अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश

प्रदेश में इस सीजन में अभी तक 41% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

  • सामान्य बारिश (14 सितंबर तक): 401.1 मिमी

  • हुई बारिश: 564.8 मिमी

  • सबसे ज्यादा बारिश: यमुनानगर (1081.5 मिमी)

  • सबसे कम बारिश: सिरसा (346.6 मिमी)

किसानों के लिए चिंता की स्थिति

हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, यमुनानगर और अंबाला समेत कई जिलों में खेतों में पानी भरा हुआ है। निकासी न होने की वजह से फसलें खराब होने की कगार पर पहुंच गई हैं। ऐसे में किसानों के लिए सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है। सोमवार (15 सितंबर) को शिकायत दर्ज करने का अंतिम दिन है। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा।

आगे का मौसम पूर्वानुमान Haryana Weather Update

🌧️ 16 सितंबर:

  • हल्की से मध्यम बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल

  • बूंदाबांदी: कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह (मेवात)

  • साफ मौसम: हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी

🌧️ 17 सितंबर:

  • बूंदाबांदी: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल

  • हल्की बारिश की संभावना: कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत

  • बाकी जिलों में मौसम साफ

🌧️ 18 सितंबर:

  • बूंदाबांदी: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल

  • हल्की बारिश की संभावना: कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत

  • अन्य जिलों में साफ आसमान


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में कैसा रहेगा आज का मौसम?

Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलाव, इस दिन से होगी बारिश, जानें IMD का बड़ा अपडेट

हरियाणा में बदला मौसम

हरियाणा में बदला मौसम: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, बारिश का अलर्ट जारी, तेज़ हवाओं के साथ चल सकती हैं आंधी

कल का मौसम

कल का मौसम: चक्रवात ‘मोंथा’ के चलते इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें दिल्ली-यूपी-हरियाणा का हाल

Cyclone Montha

Cyclone Montha के चलते कई राज्यों में जारी हुआ अलर्ट, 110 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सिस्टम, 28 अक्टूबर तक इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

Leave a Comment