Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून का असर अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 15 जिलों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 19 सितंबर के बाद बारिश का दौर थम जाएगा और 20-21 सितंबर को सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा तथा धूप निकलेगी।
किन जिलों में होगी बारिश?
हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि –
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है।
जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
इससे पहले बुधवार को सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में बारिश दर्ज की गई थी, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहा।
बारिश से अब तक बड़ा नुकसान
प्रदेश में अब तक 21 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से अधिकांश सितंबर माह में हुई हैं। वहीं 70 से ज्यादा मकान ढहने या उनमें दरारेंआने की सूचना है।
सामान्य से 39% ज्यादा बारिश
17 सितंबर तक औसतन 407 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 565.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
यह सामान्य से 39% ज्यादा है।
सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1089.1 मिमी हुई है।
सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 मिमी दर्ज की गई है।
अंबाला, करनाल और पंचकूला को छोड़कर बाकी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।
अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान
19 सितंबर (शुक्रवार): पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में बारिश की संभावना। कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी। अन्य जिलों में मौसम साफ।
20 सितंबर (शनिवार): प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं। सभी जिलों में साफ मौसम।
21 सितंबर (रविवार): सभी जिलों में मौसम साफ और धूप खिली रहेगी।













