Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम तेजी से करवट ले रहा है, क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार से अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं शनिवार सुबह सिरसा में इस सीजन की पहली धुंध ने दस्तक दी।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदलेगा।
यह विक्षोभ शनिवार रात को सक्रिय हो गया है, जिससे दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा।
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी इस विक्षोभ को और मजबूत करेगी।
इसके प्रभाव से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है। Haryana Weather Update
गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि 5 अक्टूबर की सुबह से 8 अक्टूबर तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 9 अक्टूबर से मौसम के साफ होने की उम्मीद है, जिसके बाद तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। यह तापमान सरसों और चने की बिजाई के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। Haryana Weather Update
सिरसा में धुंध, बासमती के लिए फायदेमंद
शनिवार को सिरसा में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया, जब सुबह घनी धुंध छा गई और दृश्यता 20 मीटर से भी कम हो गई। कृषि विशेषज्ञों ने इसे किसानों के लिए एक शुभ संकेत बताया है।
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुखदेव कंबोज के अनुसार, यह धुंध बासमती चावल के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे धान की खुशबू और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा।
उन्होंने साफ किया कि यह मौसमी धुंध है, स्मॉग नहीं, क्योंकि अभी धान की कटाई भी ठीक से शुरू नहीं हुई है।
किसानों को सलाह दी गई है कि वे अगले 3 दिनों तक मौसम पर नजर रखें और ओलावृष्टि की स्थिति में फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें। Haryana Weather Update













