Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलेगा मौसम, सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ, होगी बारिश

On: December 27, 2025 9:20 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update

Haryana Weather News: हरियाणा में इन दिनों प्रदेशवासियों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम करवट लेने वाला है। 30 दिसंबर को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से नए साल की शुरुआत में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में अस्थिरता

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम अस्थिर बना हुआ है। वातावरण में नमी बढ़ने से सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

शुष्क उत्तर-पश्चिमी तेज हवाएं चलने पर कोहरा छंट जाता है, लेकिन इसके बाद रात के तापमान में फिर गिरावट आती है। पश्चिमी विक्षोभों के बीच अंतराल कम होने के कारण फिलहाल ठंड के तेवर थोड़े ढीले पड़े हुए हैं।

नारनौल रहा सबसे ठंडा

फिलहाल एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके असर से शुक्रवार को हल्की बादलवाही और तराई क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रहा।
इस दौरान नारनौल प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

नए साल की शुरुआत में बारिश और तेज ठंड से प्रदेशवासियों को कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ सकती है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now