हिसार एयरपोर्ट की उड़ान बनी मज़ाक, एसी खराब फ्लाइट में झूलते रहे यात्री – दिल्ली उतारने का फरमान भी जारी!

On: May 27, 2025 5:58 AM
Follow Us:
हिसार एयरपोर्ट की उड़ान बनी मज़ाक, एसी खराब फ्लाइट में झूलते रहे यात्री

हिसार: हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से शुरू हुई हवाई सेवा में अब तक की सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई है। 23 मई को अयोध्या जाने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट में एसी खराब होने से यात्री गर्मी में बेहाल नजर आए। फ्लाइट में बैठे यात्री अखबार को पंखा बनाकर खुद को हवा करते दिखे। करीब दो घंटे तक सभी को उमस और घुटन झेलनी पड़ी। यात्रियों में अधिकतर बुजुर्ग थे, जिन्हें विशेष सम्मान के साथ भेजा गया था।

बुजुर्ग यात्रियों को गर्मी में किया गया परेशान
अग्रसेन भवन ट्रस्ट की ओर से 11 बुजुर्गों को विशेष यात्रा के तहत अयोध्या भेजा गया था। लेकिन फ्लाइट के एसी में तकनीकी खराबी के कारण सभी को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद एयरलाइन स्टाफ ने यात्रियों को कोई ठोस समाधान नहीं दिया, न ही फ्लाइट में स्थिति सुधारने के प्रयास किए गए।

हिसार की जगह दिल्ली उतारा गया विमान, यात्रियों का फूटा ग़ुस्सा
एक और हैरान करने वाली घटना 25 मई को सामने आई, जब अयोध्या से हिसार लौट रहे यात्रियों को अचानक दिल्ली में उतार दिया गया। स्टेशन इंचार्ज ने हिसार में मौसम खराब होने का हवाला दिया, लेकिन यात्रियों ने जब अपने परिजनों से संपर्क किया तो वहां मौसम साफ मिला। यात्रियों ने एयरलाइन के इस बर्ताव को भद्दा मज़ाक बताया। रात 8 बजे सभी को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया और वे निजी साधनों से रात में हिसार पहुंचे।

एलायंस एयर के खिलाफ कोर्ट जाएंगे यात्री
अग्रसेन भवन ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खरियावाला ने बताया कि एलायंस एयर कंपनी ने यात्रियों के साथ विश्वासघात किया है। अब ट्रस्ट इस पूरे मामले को लेकर कंज्यूमर कोर्ट में केस दायर करेगा। उनका कहना है कि अगर हवाई सेवा में भी ट्रेनों से ज़्यादा परेशानी झेलनी पड़े तो लोग ट्रेन से जाना पसंद करेंगे।

नए रूट की शुरुआत लेकिन सुविधाओं में भारी कमी
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 मार्च को हिसार से अयोध्या और दिल्ली के लिए हवाई सेवा की शुरुआत की थी। हर सोमवार और शुक्रवार को ये उड़ानें चलती हैं। जल्द ही जयपुर, जम्मू, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के लिए भी उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। लेकिन जिस तरह से एलायंस एयर ने शुरुआत की है, उससे यात्री असंतुष्ट नजर आ रहे हैं।


एलायंस एयर की लापरवाही और यात्रियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार ने हिसार एयरपोर्ट की छवि को धक्का पहुंचाया है। अब देखना यह होगा कि कंज्यूमर कोर्ट में ट्रस्ट का केस क्या असर दिखाता है और एयरलाइन अपनी सेवाओं में सुधार करती है या नहीं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर फिर चला बुलडोजर, अवैध ढाबों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

चंडीगढ़ में नामी डॉक्टर की बेटी ने थार से 4 बाइकों को रौंदा, लोगों को देने लगी गालियां, शराब के नशे में थी धुत्त

हरियाणा में IDFC  बैंक में 645 करोड़ रुपये के घोटाले में चंडीगढ़, मोहाली समेत 14 ठिकानों पर ED की रेड

सोनीपत में सही ढंग से सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों का ऐसा प्रदर्शन देखकर सब हैरान, अधिकारी के दफ्तर में खाली कुर्सी की उतारी आरती

हिसार में जतिन हत्याकांड में पत्नी आशा भी गिरफ्तार, अश्वनी के साथ मिलकर ऐसे रची साजिश, गाड़ी के क्लेम का बहाना बनाया था

गुरुग्राम के MG रोड पर फुट ओवरब्रिज और सिकंदरपुर में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, GMDA ने शुरू की कवायद, सड़क पर उतरे MD मीणा