हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए आज से शुरू होगी फ्लाइट सेवा, जानें किराये से लेकर पूरा टाइम टेबल

On: June 9, 2025 7:56 AM
Follow Us:
हिसार एयरपोर्ट से

हिसार एयरपोर्ट: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सेवा आज यानी 9 जून से शुरू होने जा रही है। यह सेवा हरियाणा सरकार की मंजूरी के बाद शुरू की जा रही है, जिससे यात्रियों को यात्रा में समय और सहूलियत दोनों का लाभ मिलेगा।

पौने घंटे में पहुंचेगा विमान, किराया ₹2500 से ₹3000

हिसार और चंडीगढ़ के बीच की दूरी लगभग 252 किलोमीटर है, जिसे अब फ्लाइट के जरिए 45 मिनट से भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा। हवाई सफर के लिए किराया ₹2500 से ₹3000 के बीच रखा गया है, जो सड़क और ट्रेन यात्रा की तुलना में काफी तेज और आरामदायक है।

ट्रेन से लगते हैं 7 घंटे, अब समय की बचत

इससे पहले यात्रियों को हिसार से चंडीगढ़ पहुंचने में सड़क मार्ग से 4 घंटे और ट्रेन से 7 घंटे से ज्यादा का समय लगता था। नई हवाई सेवा से यात्रियों को काफी समय की बचत होगी।

हफ्ते में दो दिन सेवा की संभावना

सरकार की योजना है कि दिल्ली और अयोध्या फ्लाइट की तर्ज पर यह सेवा प्रारंभ में हफ्ते में दो दिन संचालित की जाए। हालांकि, अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। हवाई सेवा का संचालन एलायंस एयर एविएशन कंपनी द्वारा किया जाएगा और जल्द ही इसका पूरा टाइम टेबल जारी किया जाएगा।

हालाँकि ख़बर है कि सोमवार और शुक्रवार को ये फ़्लाइट चल सकती है। चंडीगढ़ से हिसार के लिए 3:55 शाम को चलेगी वहीं हिसार से चंडीगढ़ के लिए 4:55 पर चलेगी।

सीएम सैनी करेंगे शुभारंभ

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद इस हवाई सेवा का शुभारंभ कर सकते हैं। यह कदम राज्य के अंदर हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कैसे अंग्रेजों के हाथीखाने से बना अंबाला का कैलाश मंदिर? 1844 में पड़ी नींव, गूंज रहा हर-हर महादेव

गुरुग्राम में जलभरावः Cars 24 ने सड़क पर उतारी नाव तो पुलिस ने काटा 50000 रुपये चालान, कंपनी हेड प्राची बोली-हम दोबारा मदद करेंगे

गुरुग्राम में 22 साल के युवक की हत्या, कार्रवाई ना करने पर दो पुलिस जवान सस्पेंड

कभी बाल खींचती, कभी थप्पड़ मारती… कैमेलियास में नौकरानी की बेरहमी से पिटाई, मालकिन को नहीं आया तरस

हरियाणा रोडवेज की बस में हंगामाः ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, बोला-मैं पुलिस में हूं, 3 बार रोकनी पड़ी बस, आईकार्ड मांगा तो चेहरा छिपाया

IIT Success Story: बहन से जाना JEE क्या है, जेईई क्रैक कर IIT पहुंचा गौरव, बना गांव का पहला IITian