IGU Rewari: दिल्ली में हुए आतमघाती हमले के विरोध में निकाला पैदल मार्च

On: November 13, 2025 7:33 AM
Follow Us:

IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी परिसर में कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह के नेतृत्व में नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के समीप हुई आतंकवादी घटना के प्रति शोक व्यक्त करते हुए पैदल मार्च निकाला गया। प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने कहा कि नई दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के समीप घटित आतंकवादी हमले में निर्दोष नागरिकों की हुई दुःखद मृत्यु एवं घायलों के प्रति विश्वविद्यालय परिवार गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त करता है।IGU Rewari

यह कायरतापूर्ण कृत्य मानवता के मूल्यों पर सीधा प्रहार है, जिसकी विश्वविद्यालय परिवार कठोर शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की नापाक हरकतें करने वालों पर कठोर से कठोर कारवाई होते हुए सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और उनके साहस एवं धैर्य के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करता है।IGU Rewari

उन्होंने सभी कर्मचारी एवं विद्यार्थियों से निवेदन किया कि ऐसी घटनाओं के प्रति सामाजिक एकता एवं सद्भाव का संदेश फैलाने में अपना योगदान दें। कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने भी अपने द्वारा भेजे संदेश में इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए विद्यार्थियों को जागरूक रहने और मातृभूमि के प्रति समर्पित रहने के लिए उनका आह्वान किया।IGU Rewari

पैदल मार्च बाद सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने आतंकवादी घटना में मृतक नागरिकों के लिए मौन रखा और सभी के साथ मिलकर संकल्प लिया कि हम सब आतंकवाद के किसी भी रूप का विरोध करते हुए शांति, एकता एवं मानवता के मार्ग पर अग्रसर रहेंगे।IGU Rewari

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-जींद पर ट्रायल पूरा, 120 kmph की रफ्तार से लगाई दौड़; PM मोदी जल्द करेंगे लॉन्च

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता