करनाल में बिजली बिल विवाद में पुत्रवधू ने बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो में दिखी क्रूरता

On: October 29, 2026 7:31 AM
Follow Us:

karnal

Caught on Camera: करनाल जिले के बल्लाह गांव में पुत्रवधू द्वारा बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। घटना के बाद बुजुर्ग महिला ने थाने में अपनी पुत्रवधू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।

वायरल वीडियो में सामने आया मामला

वीडियो में बुजुर्ग महिला जमीन पर पड़ी बिलखती नजर आ रही है, जबकि पुत्रवधू उसे दबाए हुए दिखाई दे रही है। महिला रहम की गुहार लगाते हुए वहां मौजूद लोगों से मदद मांगती है, लेकिन आसपास खड़े लोग उसे छुड़ाने का प्रयास करते नजर नहीं आते। मामले में 27 अक्टूबर को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पुत्रवधू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विवाद घरेलू कलह और बिजली बिल को लेकर हुआ था।

बिजली बिल को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार,बल्लाह गांव निवासी 60 वर्षीय कृष्णा पत्नी पालेराम अपने इकलौते बेटे बिजेंद्र से अलग रहती हैं। उनके बेटे बिजेंद्र की पत्नी रेणु के साथ बिजली बिल को लेकर विवाद चल रहा था। घर में इस्तेमाल होने वाला बिजली मीटर कृष्णा के पति पालेराम के नाम पर है। हालांकि, मीटर का इस्तेमाल दोनों परिवारों द्वारा किया जा रहा था। बिजली का बिल ज्यादा आने के कारण कृष्णा उसे भरने में असमर्थ थीं, जबकि पुत्रवधू रेणु बिल को आधा-आधा बांटने पर जोर दे रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए।

मीटर हटवाने पर बढ़ा विवाद

बताया गया है कि बिजली बिल को लेकर चल रहे विवाद के बीच बिजली का मीटर उतरवा दिया गया। इसके बाद सास और बहू के बीच तनाव और बढ़ गया। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रेणु अपनी सास कृष्णा को जमीन पर दबाए हुए दिखाई दे रही है। बुजुर्ग महिला चिल्लाते हुए रहम की गुहार लगा रही है और किसी को फोन करने के लिए कह रही है। आसपास कुछ अन्य लोग भी खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन वे बीच-बचाव करते नजर नहीं आते।

सास ने दी शिकायत 

जांच के दौरान पता चला है कि वीडियो में दिख रही घटना 25 अक्टूबर की है। घटना के दो दिन बाद, 27 अक्टूबर को बुजुर्ग कृष्णा ने बल्लाह पुलिस चौकी में अपनी पुत्रवधू रेणु पत्नी बिजेंद्र के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बल्लाह चौकी प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि बुजुर्ग ने अपनी पुत्रवधू रेणु के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामला घरेलू कलह और बिजली मीटर के बिल से जुड़ा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

ट्रैनिंग में टकराए नैना… फिर एक ही जिले में मिली पोस्टिंग, अब 15 नवंबर को IPS अदिति सिंह बनेंगी IAS विवेक की दुल्हन

मरीज के साथ मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, बीजेपी विधायक की दो टूक, FIR से डॉक्टरों का नाम हटाना गलत

Sonipat Murder: सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कार में बैठते समय हमला, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी | सोनीपत

Reddit Viral Story | Gurgaon Pollution Health Impact: ‘घर गई तो शादी कर देंगे…’, दिवाली से 3 दिन पहले बेरोजगार हुई युवती, लोगों से मांगी मदद

चंडीगढ़ में युवती की हत्या, हाथ पर नाम लिखा है शिखा, पत्थरों से सिर पर किए गए कई वार

ओवरटाइम कराया तो कंपनी को देना होगा दोगुना पैसा, फरीदाबाद के वकील से जानिए अपना हक