पलवल में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से मजदूर की मौत

On: October 29, 2026 3:29 AM
Follow Us:

dead body 11

Haryana News: पलवल से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हथीन गेट चौकी क्षेत्र में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। उसकी पहचान ओमप्रकाश निवासी गांव भैलोनी सूबा, जिला ललितपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

बिजली के तार पर पड़ा पैर

हथीन गेट चौकी प्रभारी तेजपाल ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित की पत्नी जिमी ने बताया कि वह सोमवार को पति ओमप्रकाश के साथ पलवल निवासी सुरेश के घर पर मजदूरी कर रही थी। इसी दौरान ओमप्रकाश का पैर बिजली के तार पर पड़ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

परिजनों को सौंपा गया शव

जिमी ने पुलिस को दिए बयान में किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करने की इच्छा जताई है। उसने नियमानुसार पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद पति का शव सौंपने की मांग की, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। पुलिस ने बयान के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

नाकाम हुई पाकिस्तान की नापाक साजिश, ISI का मोहरा कुलवंत अली फरीदाबाद से अरेस्‍ट, फाजिल्का ग्रेनेड हमले का था मास्टरमाइंड

पुलिस वाले लेकर जाने लगे थार, युवक ने की ऐसी हरकत, सब के सब लगे कांपने

’30 वाला करवा, 10 रुपये में मांग रहे’, फरीदाबाद के कुम्हार परेशान, बिक्री भी घटी

Vastu Tips : पढ़ने बैठते ही बच्चा करने लगता है बहाने? डांटने से पहले जान लें क्या कहता है वास्तु

दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रक लेकर जा रहे थे चाचा-भतीजा, पुलिस ने पूछा-अंदर क्या है? बोले-काजू के छिलके….फिर कट्टे हटाते ही फटी रह गई आंखे, करोड़ों रुपये का गांजा मिला

16 साल की उम्र में हादसा, फिर मेहनत से बदली किस्मत, प्रणव सूरमा ने एशियन पैरा गेम्स में रचा इतिहास