सिरसाहिसारफतेहाबादपंचकूलाचंडीगढ़गुरुग्रामजींदभिवानीरोहतकसोनीपतपानीपतदिल्लीडबवाली

आज का मौसम: इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक जनजीवन अस्त-व्यस्त

On: August 27, 2025 9:15 AM
Follow Us:
हरियाणा में आज तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, बिजली गिरने की भी संभावना, कल का मौसम, आज का मौसम

आज का मौसम। देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आ रही हैं। सबसे ज्यादा नुकसान जम्मू में हुआ है, जहां माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन के कारण कई लोगों की जान गई और यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

[short-code1]

भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। वहीं, पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 204.55 मीटर तक पहुंच गया है, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है। यदि यह स्तर 206 मीटर तक पहुंचा तो निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। जलस्तर बढ़ने के पीछे हथिनीकुंड और वजीराबाद बैराज से छोड़ा जा रहा पानी जिम्मेदार है। हालांकि, मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शाम तक जलस्तर में कमी आ सकती है।

अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है:

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश।

  • ओडिशा, आंध्र प्रदेश का उत्तरी तट, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, गुजरात और कोंकण-गोवा में हल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगहों पर भारी बारिश।

  • पूर्वोत्तर, अंडमान-निकोबार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश।

  • पश्चिमी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और सौराष्ट्र-कच्छ में हल्की बारिश।

जम्मू में भारी नुकसान

जम्मू के जैन बाजार क्षेत्र में बारिश से एक मकान ढह गया, जबकि कई अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है, लेकिन लगातार बारिश से राहत और बचाव कार्यों में मुश्किलें आ रही हैं। प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे अपने घर छोड़ना नहीं चाहते, चाहे हालात कितने भी खराब क्यों न हों।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में कैसा रहेगा आज का मौसम?

Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलाव, इस दिन से होगी बारिश, जानें IMD का बड़ा अपडेट

हरियाणा में बदला मौसम

हरियाणा में बदला मौसम: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, बारिश का अलर्ट जारी, तेज़ हवाओं के साथ चल सकती हैं आंधी

कल का मौसम

कल का मौसम: चक्रवात ‘मोंथा’ के चलते इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें दिल्ली-यूपी-हरियाणा का हाल

Cyclone Montha

Cyclone Montha के चलते कई राज्यों में जारी हुआ अलर्ट, 110 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सिस्टम, 28 अक्टूबर तक इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

Leave a Comment