जाम, धूल और टूटे रास्ते…निरीक्षण में खुली मोहना एलिवेटेड रोड की हकीकत, जानिए कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

On: July 30, 2026 3:39 PM
Follow Us:

Last Updated:

बल्लभगढ़ के मोहना एलिवेटेड रोड परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. हालांकि पाइपलाइन, अधूरे निर्माण और गुणवत्ता जांच जैसी चुनौतियों के कारण स्थानीय लोगों को अभी भी जाम, धूल और यातायात की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बल्लभगढ़ के मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण एक बार फिर सुर्खियों में है. यह परियोजना लंबे समय से चल रही है, लेकिन अभी भी काफी काम बाकी है. रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को जाम, धूल और टूटे रास्तों की परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण की रफ्तार बहुत धीमी है, इसलिए उन्हें जल्द पूरा होने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है.

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीक्षक अभियंता मनोज ओला ने पूरी साइट का पैदल निरीक्षण किया. उनके साथ विभाग के अधिकारी और निर्माण कंपनी के जिम्मेदार लोग भी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अलग-अलग हिस्सों में चल रहे काम को देखा और अधिकारियों को साफ कहा कि अब काम की गति बढ़ानी होगी, ताकि तय समय के भीतर परियोजना पूरी की जा सके.

पीडब्ल्यूडी की ओर से अब लक्ष्य रखा गया है कि मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाए. यह सड़क बनने के बाद लोगों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी. विभाग का मानना है कि समय पर काम पूरा होने से ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा और सफर पहले से आसान बनेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

निर्माण के बीच सबसे बड़ी दिक्कत पेयजल पाइपलाइन की वजह से सामने आई है. करीब 300 मीटर हिस्से में पाइपलाइन होने के कारण वहां पिलर बनाने का काम पूरा नहीं हो पाया. जब तक यह समस्या पूरी तरह दूर नहीं होगी… तब तक उस हिस्से में निर्माण की रफ्तार सामान्य नहीं हो सकेगी और बाकी काम भी प्रभावित रहेगा.

एलिवेटेड रोड के कई हिस्सों में अलग-अलग तरह का काम चल रहा है. कहीं पिलरों पर पीयर कैप तैयार हो चुकी है तो कहीं गर्डर रखने और उसके ऊपर ढांचा बनाने का काम किया जा रहा है. मजदूर वेल्डिंग और दूसरी तकनीकी गतिविधियों में लगे दिखाई दिए. हालांकि कई स्थान ऐसे भी हैं, जहां अभी निर्माण की शुरुआत होना बाकी है.

इस परियोजना को लेकर कुछ लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं. आरोप लगाया गया है कि कहीं-कहीं काम तय मानकों के अनुसार नहीं किया गया. इसी को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई है, जिसकी जांच विजिलेंस कर रही है. विभाग का कहना है कि जांच की प्रक्रिया अपने स्तर पर जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

एलिवेटेड रोड के निर्माण का असर आसपास के व्यापार पर भी पड़ा है. कई दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से चल रहे काम के कारण ग्राहक कम पहुंच रहे हैं. धूल, बैरिकेड और रास्तों में बदलाव की वजह से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है. इससे छोटे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है.

पांच नंबर चुंगी से लेकर गुप्ता होटल और उदासीन साधु आश्रम के आसपास कई जगह सड़क खोदी गई है. यहां नालियों का निर्माण भी चल रहा है. ऐसे में पैदल चलने वालों को भी कीचड़ और संकरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है. हालांकि लोगों का कहना है कि नालियां बनने के बाद बरसात में पानी भरने की समस्या कम हो सकती है.

आकाश सिनेमा के आसपास और कई अन्य हिस्सों में अभी निर्माण का बड़ा हिस्सा बाकी है. कुछ जगह अतिक्रमण हटाने के बाद अब काम आगे बढ़ाया जा रहा है. कई दुकानों के आगे बने हिस्से हटाए जा चुके हैं. इसके बावजूद मौके पर देखने से साफ लगता है कि पूरी परियोजना को खत्म करने के लिए अभी लगातार तेज गति से काम करना जरूरी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस रफ्तार से काम चल रहा है, उसे देखकर दिसंबर 2026 तक परियोजना पूरी होती नजर नहीं आती. लोगों का कहना है अगर निर्माण की गति नहीं बढ़ी तो समय सीमा फिर आगे बढ़ सकती है. फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है विभाग अपने तय लक्ष्य को पूरा कर पाता है या नहीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

32 कमरे, स्मार्ट लैब और CCTV…फरीदाबाद का सरकारी स्कूल बनेगा हाईटेक, बन रही नई बिल्डिंग

हाउस टैक्स समय पर, लेकिन सफाई नहीं…अंबाला के न्यू शिवपुरी में बदबू के बीच जीने को मजबूर लोग

‘भगवान’ ने बच्चे को दिया नया जीवन, रोहतक में एक साल बाद फेफड़े में अटका पेंच निकाला, पैर में फ्रैक्चर के बाद हुआ था खुलासा

Delhi NCR 7 Days Weather Forecast: 2 दिन येलो अलर्ट, फिर 2 अगस्त तक बादलों का डेरा… दिल्ली-NCR में मानसून का मूड ऑन, गर्मी को कहें बाय-बाय

चंडीगढ़ः 23 लाख मुआवजा, पंजाब यूनिवर्सिटी में भाई को नौकरी, साइंटिस्ट बनना चाहती थी Phd छात्रा ज्योति, पिता हैं किसान

अब बिना केमिकल चमचमाएगा घर, इस आसान तरीके से तैयार करें नेचुरल क्लीनर वो भी बिना खर्च के