Jyoti Malhotra Spy Case: डिलीट हुआ मोबाइल डेटा रिकवर, रिमांड बढ़ाने की तैयारी में पुलिस; 15 राज्यों की एजेंसियां जांच में जुटीं

On: May 25, 2025 7:29 PM
Follow Us:
Jyoti Malhotra Spy Case

Jyoti Malhotra Spy Case: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति के मोबाइल और लैपटॉप से डिलीट किया गया डेटा रिकवर कर लिया गया है। इस डेटा में कई वीडियो और चैटिंग शामिल हैं, जिन्हें अब जांच एजेंसियां खंगाल रही हैं।


रिमांड बढ़ाने की तैयारी, संदिग्ध डेटा मिला

ज्योति मल्होत्रा की चार दिन की पुलिस रिमांड 26 मई (सोमवार) को खत्म हो रही है। पुलिस ने कोर्ट में रिमांड बढ़ाने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक रिकवर हुए डेटा से कुछ संदिग्ध फाइलें, चैट और वीडियो मिले हैं, जिनका कनेक्शन ISI एजेंट्स से जुड़ सकता है।


ISI एजेंट्स से जुड़ी चैटिंग और वीडियो का शक

  • फोरेंसिक लैब से भेजे गए डेटा की जांच में शक है कि ज्योति ने ISI एजेंट्स से चैटिंग की थी।

  • इससे पहले ISI एजेंट अली हसन से उसकी बातचीत के कुछ हिस्से सामने आ चुके हैं।

  • पुलिस को संदेह है कि ज्योति ने कई वीडियो सिर्फ ISI एजेंट्स को भेजने के लिए शूट किए थे, जिन्हें भेजने के बाद डिलीट कर दिया गया।


कश्मीर ट्रैवलिंग, पहलगाम हमले से जुड़ सकती है कड़ी

Jyoti Malhotra Spy Case
Jyoti Malhotra Spy Case

15 राज्यों की पुलिस जुटी जांच में

  • मुंबई, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश पुलिस ज्योति से पूछताछ कर चुकी है।

  • अब मेघालय, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, पंजाब, उत्तराखंड, बंगाल, यूपी, ओडिशा, तेलंगाना, दिल्ली और गुजरात की पुलिस भी पूछताछ की तैयारी में है।

  • पुलिस के मुताबिक ज्योति ने इन सभी राज्यों में जाकर वीडियो शूट किए थे।


पाकिस्तानी अधिकारी दानिश से संबंध, ISI कनेक्शन की आशंका

ज्योति की तस्वीरें पाकिस्तानी दूतावास में मौजूद दानिश नामक अधिकारी के साथ सामने आई हैं। जांच एजेंसियों का शक है कि दानिश ISI का अंडरकवर एजेंट था, जिसे भारत से निकाला जा चुका है। उसकी भूमिका की भी जांच जारी है।


भी तक आतंकियों से सीधा कनेक्शन नहीं

हिसार के SP शशांक कुमार सावन ने बताया कि ज्योति के सीधे आतंकियों से संपर्क नहीं मिले हैं, लेकिन वह पाकिस्तानी ऑपरेटिव्स के संपर्क में थी। इसी को लेकर गहराई से जांच जारी है।


ज्योति मल्होत्रा केस सिर्फ एक जासूसी मामला नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय साजिश की संभावित परतें खोल रहा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, उसके कई राज्यों में घूमने और संदिग्ध संपर्कों के राज़ सामने आ रहे हैं। अब देखना है कि कोर्ट पुलिस को आगे की रिमांड देता है या नहीं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, अगले 48 घंटे 19 राज्यों में आफत बनेगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट

Babita Phogat News: बबीता फोगाट के घर गूंजी किलकारी, शिवरात्रि पर बेटी को दिया जन्म, बताया पार्वती का स्वरूप | Sports

‘मम्मी को बोल देना, आज बहुत मारा है…आगे से ऐसे किया तो गायब कर दूंगी’, फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे से टीचर की हैवानियत

Animal Husbandry : बरसात में सिर्फ वैक्सीन से नहीं रुकेगा लंपी रोग, पशुपालकों को करना होगा ये काम

माहौल बनाने के चक्कर में फंसे…गुरुग्राम में नाव चलाने पर नहीं काटा गया चालान, कंपनी ने मांगी माफी

चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉयड की ली मदद