चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का एक और सशक्त कदम बताया।
एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, केंद्र सरकार ने विभिन्न खरीफ फसलों के MSP में काफी हद तक बढ़ोतरी की है। वर्ष 2013-14 की तुलना में यह बढ़ोतरी कई फसलों में 100 प्रतिशत से भी अधिक रही है।
मुख्य खरीफ फसलों के नए समर्थन मूल्य (2025-26):
फसल | पुराना MSP (₹/क्विंटल) | नया MSP (₹/क्विंटल) | वृद्धि (%) |
---|---|---|---|
धान (सामान्य) | 2300 | 2369 | 81% |
धान (ए-ग्रेड) | 2320 | 2389 | 78% |
बाजरा | 2625 | 2775 | 122% |
रागी | 4290 | 4886 | 226% |
मक्का | 2225 | 2400 | 83% |
तुअर (अरहर) | 7550 | 8000 | 86% |
उड़द | 7400 | 7800 | 81% |
मूंग | 8682 | 8768 | 95% |
मूंगफली | 6783 | 7263 | 82% |
सूरजमुखी | 7280 | 7721 | 109% |
सोयाबीन | 4892 | 5328 | 108% |
कपास (मिडियम स्टैपल) | 7121 | 7710 | 108% |
कपास (लॉन्ग स्टैपल) | 7521 | 8110 | 103% |
ज्वार (हाइब्रिड) | 3371 | 3699 | 147% |
ज्वार (मालदंडी) | 3421 | 3749 | 147% |
तिल | 9267 | 9846 | 119% |
रामतिल | 8717 | 9537 | 172% |
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय न केवल किसानों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करेगा, बल्कि खेती को एक लाभकारी व्यवसायबनाने में भी मददगार साबित होगा। उन्होंने राज्य के किसानों से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादकता बढ़ाएं।