सिरसाहिसारफतेहाबादपंचकूलाचंडीगढ़गुरुग्रामजींदभिवानीरोहतकसोनीपतपानीपतदिल्लीडबवाली

Ladli Behna Yojana: 15 मई को आएगी 24वीं किस्त! यहां चेक करें लिस्ट में अपना नाम

On: May 14, 2025 1:32 AM
Follow Us:
Ladli Behna Yojana: 15 मई को आएगी 24वीं किस्त! यहां चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 24वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य सरकार की ओर से इस बार 15 मई को सीधी जिले में सम्मेलन के दौरान महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और बहनों से संवाद करेंगे।

कब और कहां मिलेगा पैसा?

पहले इस योजना (Ladli Behna Yojana) की किस्तें हर महीने की 10 तारीख तक ट्रांसफर कर दी जाती थीं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से देरी हो रही थी, जिससे महिलाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब सरकार ने 15 मई को इस योजना की अगली किस्त ट्रांसफर करने की तैयारी कर ली है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Ladli Behna Yojana: किन महिलाओं को मिलता है लाभ?

  1. महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।

  2. विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाएं पात्र हैं।

  3. उम्र 21 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  4. किसी भी वर्ग की महिलाएं लाभ ले सकती हैं।

  5. महिला या परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता न हो।

  6. परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि होनी चाहिए।

  7. पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1250 की आर्थिक सहायता दी जाती है।


लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम Ladli Behna Yojana के लिए?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त आएगी या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. वेबसाइट खोलें: https://cmladlibahna.mp.gov.in

  2. होमपेज पर जाएं और “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।

  3. अपना एप्लिकेशन नंबर या सदस्य क्रमांक दर्ज करें।

  4. कैप्चा कोड भरें और OTP प्राप्त करें

  5. OTP दर्ज कर के वेरिफाई करें।

  6. अब सर्च बटन पर क्लिक करें – आपकी किस्त का स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।


सरकार के लिए गेम चेंजर है Ladli Behna Yojana

मध्य प्रदेश सरकार ने 15 मार्च 2023 को इस योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुआत की थी। शुरुआत में ₹1000 की राशि दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹1250 कर दिया गया है। इसे ₹1500 तक करने की बात भी चल रही है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि 1.27 करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना (Ladli Behna Yojana) से जुड़ी हुई हैं और हर महीने ₹1550 करोड़ रुपये की जरूरत होती है। वहीं अगस्त 2023 से नए पंजीकरण बंद हैं और सरकार की ओर से उन्हें फिर से शुरू करने का कोई संकेत नहीं मिला है।


अगर आप Ladli Behna Yojana से जुड़ी हैं, तो 15 मई को अपने खाते की स्थिति जरूर चेक करें। योजना से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सिरसा, हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब इन कर्मचारियों के आश्रितों को भी मिलेगी कैशलेस मेडिकल सुविधा, ई-कार्ड से होगा इलाज

हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में छूट, जारी हुआ आधिकारिक नोटिफिकेशन

हरियाणा

हरियाणा में इन बच्चों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, सैनी सरकार देगी हर महीने 1850 रुपये, ऐसे करें आवेदन

हरियाणा

हरियाणा में इन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देगी 2 लाख रुपये तक, जानें कैसे

हरियाणा

हरियाणा में 7.10 लाख किसानों को बड़ी राहत: CM सैनी ने ट्यूबवेल बिजली बिल 6 महीने के लिए स्थगित किए

Lado Laxmi Yojana: हरियाणा में इस दिन से शुरू होगी लाडो लक्ष्मी योजना, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2100, जानें आवेदन प्रक्रिया

लाडो लक्ष्मी योजना: हरियाणा में लालच की सारी हदें पार, 1000 से ज़्यादा पुरुषों ने महिला बन किया आवेदन

Leave a Comment