Monsoon 2025 Update IMD Alert: हरियाणा समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, बनेंगे बाढ़ जैसे हालात!

On: June 3, 2025 6:45 AM
Follow Us:
Monsoon 2025 Update IMD Alert

Monsoon 2025 Update IMD Alert: 3 जून 2025 को मानसून की दस्तक के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले कुछ दिनों तक देश के कई राज्यों में तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। खासतौर पर उत्तर भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।


उत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी Monsoon 2025

  • उत्तराखंड: 3 और 4 जून को भारी बारिश की संभावना। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा।

  • पंजाब, हरियाणा: 3 जून को तेज बारिश का अलर्ट।

  • उत्तर प्रदेश, राजस्थान: कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना।

  • दिल्ली-NCR: 3 जून से गरज-चमक के साथ बारिश। अधिकतम तापमान 35–37°C तक रह सकता है। हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।


Monsoon 2025 : पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

  • सिक्किम और असम: लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई इलाके जलमग्न, जनहानि की खबरें।

  • मेघालय, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा: अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी।

  • बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश: 3 से 4 जून तक लगातार वर्षा की संभावना।


राजस्थान में धूल भरी आंधी, ओडिशा में उमस


दक्षिण भारत और द्वीपीय इलाकों में भी बारिश की संभावना

  • केरल, गोवा, कर्नाटक: हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें।

  • अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप: बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

  • तेलंगाना, तटीय आंध्र, दक्षिण छत्तीसगढ़: गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना।


अगले 24 घंटे में कहां क्या होगा?

  • स्काईमेट वेदर के मुताबिक, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

  • पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पूर्वी गुजरात और तेलंगाना में भी वर्षा की गतिविधियां संभव।


यात्रा कर रहे लोगों को सलाह: बारिश और आंधी के अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड, पूर्वोत्तर राज्यों, राजस्थान व NCR क्षेत्र की यात्रा करते समय सतर्क रहें। मौसम संबंधित अपडेट के लिए IMD की आधिकारिक वेबसाइट और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी चेक करें। Monsoon 2025

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now