Monsoon Update Haryana: हरियाणा, पंजाब, यूपी के लिए बुरी खबर, मानसून पर लगा ब्रेक! पढ़ें ताजा IMD अलर्ट

On: June 8, 2025 5:48 PM
Follow Us:
Haryana Monsoon Update

Monsoon Update Haryana: इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में समय से पहले दस्तक देकर शुरुआत तो जोशीली की, लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही मानसून की रफ्तार थम सी गई। मौसम विभाग (IMD) और एक्सपर्ट्स का मानना है कि 29 मई से मानसून की प्रगति रुक गई है, जिसका कारण पश्चिमी तट से आने वाली शुष्क हवाएं हैं।

अब तक सामान्य से बेहद कम बारिश Monsoon Update Haryana

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार,

  • 1 से 6 जून के बीच केवल 19 मिमी बारिश दर्ज की गई है,

  • जो सामान्य औसत का सिर्फ 3.4 प्रतिशत है।

यह स्थिति मानसून पर भारी असर डाल रही है, खासकर मुंबई, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के सब-हिमालयी क्षेत्र में, जहां 26 से 29 मई के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है।

कब फिर से एक्टिव होगा मानसून?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार:

  • 9 जून से पूर्वोत्तर भारत में

  • 11 जून से दक्षिणी भारत में बारिश शुरू होने की संभावना है।

  • 12 से 18 जून के बीच मानसून के मध्य और पूर्वी भारत में रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

इस दौरान भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे मध्य भारत, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और बंगाल जैसे राज्यों में राहत मिल सकती है।

लू और हीटवेव की भी चेतावनी

मानसून की सुस्ती के बीच लू और हीटवेव की स्थिति भी बनी हुई है।
IMD ने चेतावनी दी है कि:

  • 8 से 10 जून के बीच पश्चिम राजस्थान

  • 9 से 10 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, दक्षिणी यूपी और उत्तरी एमपी में लू चल सकती है।

ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य और तापमान को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now